भारतीय नौसेना को मिली कामयाबी, सोमालिया तट से भारत लाए गए नौ समुद्री लुटेरे

सोमालिया तट से 23 पाकिस्तानी चालक दल के सदस्यों को अपहरण करने के आरोप में मुंबई पुलिस ने 9 समुद्री लुटेरों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। भारतीय नौसेना ने कार्रवाई करते हुए इन सभी लुटेरों को पकड़ा। एक अधिकारी ने बताया कि इस पोत पर चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिक सवार थे। बंधक बनाने की यह घटना 29 मार्च को हुई थी।

भारतीय नौसेना ने बताया कि 29 मार्च को सोमालिया के पूर्व में समुद्री डकैती रोधी अभियानों के दौरान भारतीय नौसेना के जहाजों आईएनएस त्रिशूल और आईएनएस सुमेधा की मजबूत कार्रवाइयों के परिणामस्वरूप एफवी अल कंबर और उसके चालक दल के 23 पाकिस्तानी नागरिकों को सफलतापूर्वक बचाया गया।

सभी नौ समुद्री लुटेरों को पुलिस ने पकड़ा
इसके अलावा, समुद्री डकैती में शामिल सभी नौ समुद्री लुटेरों को पकड़ लिया गया। आईएनएस त्रिशूल कल मुंबई पहुंचा और आगे की कार्रवाई के लिए सभी नौ समुद्री लुटेरों को स्थानीय पुलिस को सौंप दिया गया है।

Back to top button