हरियाणा में CM सैनी और Ex-CM खट्टर का नामांकन आज

करनाल : हरियाणा के करनाल में लोकसभा के साथ विधानसभा के लिए उप-चुनाव भी होना है। इसकी लोकसभा सीट से भाजपा ने पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्‌टर मैदान में है। वहीं CM पद के इस्तीफे के बाद खाली हुई करनाल विधानसभा सीट पर भाजपा ने सीएम नायब सैनी को उप-चुनाव का कैंडिडेट बनाया है। आज प्रदेश के दोनों दिग्गज नेता करनाल में नामांकन करने पहुंचेंगे। मनोहर लाल लोकसभा के लिए तो नायब सैनी विधानसभा उपचुनाव के लिए अपना-अपना नामांकन दाखिल करेंगे।

पहले निकालेंगे विजय यात्रा

बताया जा रहा है कि पूर्व CM खट्‌टर और मुख्यमंत्री नायब सैनी शहर में पहले विजय यात्रा निकालेंगे। इसके साथ ही नामांकन करने पहुचेंगे। रामलीला मैदान से यह रोड शो शुरू होगा, जो महर्षि वाल्मीकि चौक, कर्ण गेट बाजार, भगवान महावीर चौक, नेहरू पैलेस मार्केट, कुंजपुरा रोड, भगवान परशुराम चौक, महर्षि दयानंद चौक और सेक्टर-12 से होकर गुजरेगा। इसके बाद दोनों कैंडिडेट नामांकन करेंगे।

Back to top button