इस दिन XIAOMI लॉन्च करेगा REDMI NOTE 7, ऐसे है इसके शानदार फीचर्स

मुंबई : चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Xiaomi भारत में 28 फरवरी को अपना नया हैंडसेट Redmi Note 7 लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। इस फोन के लॉन्च से पहले इसे ई-कॉमर्स वेबसाइट Flipkart पर लिस्ट किया गया है। इस फोन का टीजर यहां जारी किया गया है। Redmi Note 7 की Flipkart पर माइक्रोसाइट बनाई गई है।

यहां होगी फोन की सेल

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार ऐसा बताया जा रहा है की फोन को Flipkart पर उपलब्ध कराया जाएगा। इस फोन की टक्कर Samsung Galaxy M30 से होगी। इस फोन के लिए Flipkart पर माइक्रोसाइट बनाई गई है। फोन को ग्रेडिएंट रिफ्लेक्टिव ग्लास डिजाइन, स्क्रैच और ड्रॉप रेसिस्टेंस और स्प्लैश प्रोटेक्शन के साथ पेश किया गया है। यहां से यह भी पता चला है कि फोन को Flipkart और Mi.com से खरीदा जा सकेगा। Flipkart के अलावा Mi.com पर भी फोन के लिए माइक्रोसाइट बनाई गई है।

ऐसे है इसमें शानदार फीचर्स

आपको जानकारी के लिए बता दें यह ड्यूल-सिम स्मार्टफोन है। यह MIUI 9 पर आधारित एंड्रॉइड ऑरियो पर काम करता है। इसमें 6.3 इंच का फुल एचडी प्लस LTPS डिस्प्ले दिया गया है जिसका पिक्सल रेजोल्यूशन 1080×2340 है। इसका आस्पेक्ट रेश्यो 19.5:9 है। इसमें ब्राइटनेस 450 nits, 84 फीसद NTSC कवर गामुट, कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 और 2.5D कर्व्ड ग्लास की प्रोटेक्शन दी गई है। यह फोन 2.2 गीगाहर्ट्ज स्नैपड्रैगन 660 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर से लैस है।

Back to top button