दस लोकसभा सीटों व एक विस सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान आज, 223 प्रत्याशी

जिस पल का दो महीने से इंतजार था, वह आज आ गया है। लोकतंत्र के गौरव का दिन। आपके अधिकार का दिन। नेता व प्रत्याशी तो अपनी बात कह गए, अब बारी थारी है, इसलिए दो करोड़ हरियाणवियो आज उठो और 24 के इस दंगल में आपणै हरियाणा की सभी 10 सीटों पर दस का दम दिखा दो। वोट की ताकत के बीच नए रिकॉर्ड बना दो।

शनिवार को गर्मी की भीषण तपिश के बीच कुल 20,031 मतदान केंद्रों में सुबह सात बजे से लेकर शाम छह बजे तक वोट डाले जाएंगे। पिछले लोकसभा चुनाव में 70.34 फीसदी मतदान हुआ था। इस बार निर्वाचन कार्यालय ने मतदान के लिए 75 फीसदी का लक्ष्य किया है। नया रिकॉर्ड बनाने के लिए हरियाणावासियों को गर्मी व लू को पीछे छोड़ मतदान का संकल्प लेना होगा। हरियाणा की दस लोकसभा सीटों के लिए शनिवार को दो करोड़ 76 हजार 768 मतदाता 223 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे।

करनाल शहर के लोग दो-दो वोट डालेंगे। एक करनाल लोकसभा सीट के लिए और दूसरा करनाल विधानसभा उपचुनाव के लिए। उपचुनाव में मुख्यमंत्री नायब सैनी समेत कुल नौ उम्मीदवार मैदान में हैं।

मतदान को शांतिपूर्वक कराने के लिए 96 हजार से अधिक अधिकारी व कर्मचारी (सुरक्षा बलों को छोड़कर) तैनात किए गए हैं। इसके अलावा उड़न दस्ते, ऑब्जर्वर के साथ माईक्रो पर्यवेक्षक अलग-अलग मतदान केंद्रों पर मौजूद रहेंगे। 112 कंपनियां अर्द्धसैनिक बल, 35 हजार पुलिसकर्मी और 24 हजार होमगार्ड भी सुरक्षा के लिए लगाए गए हैं। जिन दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर रहेगी, उनमें मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व सीएम मनोहर लाल, नवीन जिंदल, अभय चौटाला, कुमारी सैलजा, दीपेंद्र हुड्डा, राव इंद्रजीत, नैना चौटाला, राजबब्बर व
पुरुष : 1 करोड़ 6 लाख 52 हजार 345
महिला : 94 लाख 23 हजार 956 महिला
ट्रांसजेंडर : 467 मतदाता
ओवरसीज : 762

85 साल से अधिक : 2 लाख 63 हजार 887
दिव्यांग : 1 लाख 50 हजार 277
सर्विस वोटर : 1 लाख 11 हजार 143

चार लाख 20 हजार 665 वोटर पहली बार डालेंगे वोट
चार लाख 20 हजार 665 मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। इन मतदाताओं की उम्र 18 स 19 साल के बीच है। वहीं, 20 से 40 साल के करीब 87.17 मतदाता हैं। वहीं, 100 से ऊपर आयु के 10949 मतदाता शामिल हैं।

176 आदर्श मतदान केंद्र व 99 पिंक मतदान केंद्र
हरियाणा में 176 आदर्श मतदान केंद्र हैं, जिन्हें बहुत ही खूबसूरत ढंग से सजाया गया है। इन केंद्रों में वालंटियर हर वोटरों की मेहमानवाजी करेंगे। इसी तरह से 99 मतदान केंद्र ऐसे हैं, जो पूरी तरह से महिला कर्मचारियों की ओर से संचालित किए जाएंगे। इन बूथों पर पीठासीन अधिकारी, माइक्रो पर्यवेक्षक और सुरक्षाकर्मी से महिला ही होंगी। इन बूथों को गुलाबी रंग से सजाया गया है। सबसे ज्यादा पिंक बूथ पानीपत में आठ, हिसार में सात, पलवल, दादरी, जींद और फरीदाबाद में छह-छह पिंक बूथ बनाए गए हैं। वहीं, 96 यूथ मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जहां सभी अफसर व कर्मचारी युवा होंगे और 71 मतदान केंद्र दिव्यांग बनाए गए हैं, जिनमें सभी कर्मचारी दिव्यांग होंगे।

41 से 46 डिग्री के बीच होगा तापमान, 15 शहरों में रेड अलर्ट
25 मई को मतदान के दौरान भीषण गर्मी होने व लू चलने का अंदेशा है। राज्य के सभी जिलों में शनिवार को 41 से 46 डिग्री के बीच तापमान होने की संभावना है। मौसम विभाग ने महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी में रेड अलर्ट जारी किया है। इस जिलों में झुलसा देने वाली गर्मी व तेज लू चलने की संभावना है। चंडीगढ़, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है।

Back to top button