हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों पर वोटिंग: सीएम हरियाणा, दुष्यंत, खट्टर ने डाला वोट

  हरियाणा की 10 लोकसभा सीट के लिए चुनाव और करनाल विधानसभा क्षेत्र में उपचुनाव के वास्ते शनिवार को मतदान होगा। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर और कांग्रेस की कुमारी सैलजा सहित 223 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा। करनाल में  पूर्व मुख्यमंत्री खट्टर ने अपना वोट डाला। 


गौर रहे कि करनाल लोकसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार खट्टर का मुकाबला हरियाणा युवा कांग्रेस के अध्यक्ष दिव्यांशु बुद्धिराजा से है, जबकि करनाल विधानसभा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी उपचुनाव लड़ रहे हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा। 

Back to top button