अयोध्या: रामायण की सीता ने रामलला के दरबार में लगाई हाजिरी

रामायण की सीता दीपिका चिखलिया ने बृहस्पतिवार को रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। रामलला के दर्शन कर वे भावुक नजर आईं। वे एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने अयोध्या पहुंची हैं।

उन्होंने कहा कि यह अयोध्या की मेरी चौथी ट्रिप है। जब भी मैं अयोध्या आती हूं, अच्छा लगता है। अयोध्या अब एक शूटिंग हब बनना चाहिए।

लोकसभा चुनाव में भाजपा के 400 पार के नारे पर उन्होंने कहा कि 400 पार होगा। शहर के नियावां में पहुंचकर एक फैशन शोरूम का उन्होंने उद्घाटन भी किया है।

Back to top button