ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत, एशिया की MIXED शुरुआत

बिजनेस डेस्कः ग्लोबल मार्केट से मिलेजुले संकेत मिल रहा है। एशिया की MIXED शुरुआत हुई। GIFTY NIFTY 35 अंक नीचे नजर आ रहा है। कल अमेरिकी बाजारों में उतार-चढ़ाव रहा था। डाओ जोन्स करीब 160 अंक गिर बंद हुए था। अमेरिकी बाजार कल फ्लैट बंद हुए। जबकि S&pP500 इंडेक्स के 11 में से 7 सेक्टर गिरकर बंद हुए। वहीं कल एनर्जी सेक्टर 1.5% से ज्यादा गिरकर बंद हुआ।

वर्ल्ड बैंक का बड़ा बयान
ग्लोबल ग्रोथ को लेकर वर्ल्ड बैंक ने अपने पुर्वानुमान में कहा कि 2024 में लगातार तीसरे साल सुस्ती का दौर देखने को मिलेगा। वर्ल्ड बैंक ने अपने अनुमान में कहा कि 2023 में 2.6% के मुकाबले 2024 में ग्लोबल ग्रोथ 2.4% रह सकती है। जबकि 2025 के लिए यह अनुमान 2.7% है। वर्ल्ड बैंक का मानना है कि दुनियाभर की बड़ी अर्थव्यवस्थाओं पर दबाव बना रहेगा।

कच्चे तेल के दाम में तेजी जारी
दो दिनों की तेज गिरावट के बाद क्रूड संभला है। मीडिल ईस्ट में तनाव, डिमांड की चिंता और OPEC की ओर से बढ़ते सप्लाई के बीच कच्चे तेल के दाम बढ़े हैं। कल ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स 77.5 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल चुका । जबकि, WTI क्रूड ऑयल 72 डॉलर प्रति बैरल से थोड़ा ऊपर है। लिबिया में सप्लाई को लेकर चिंता की वजह से भी क्रूड के भाव में तेजी दिखी।

US में घटेंगी दरें?
बाजार को मार्च में दरों में कटौती की उम्मीद है। 65.7% लोगों को दरें 0.25% घटने की उम्मीद है जबकि पिछले हफ्ते तक 79% को दरें घटने की उम्मीद थी।

एशियाई बाजार
इस बीच आज एशियाई बाजारों में मिलाजुला कारोबार देखने को मिल रहा है। GIFT NIFTY 55.00 अंक की गिरावट दिखा रहा है। वहीं, निक्केई करीब 1.81 फीसदी की बढ़त के साथ 34,386.79 के आसपास दिख रहा है। वहीं, स्ट्रेट टाइम्स में 0.86 फीसदी की कमजोरी दिखा रहा है। ताइवान का बाजार 0.36 फीसदी गिरकर 17,464.83 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। जबकि हैंगसेंग 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 16,166.14 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं, कोस्पी में 0.66 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा है। वहीं शंघाई कम्पोजिट सपाट नजर आ रहा है।

Back to top button