अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर मुख्यमंत्री भगवंत मान का ट्वीट

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी पर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर ट्वीट कर केजरीवाल का समर्थन किया है।

मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट में लिखा,” अरविंद केजरीवाल को तो गिरफ्तार कर लोगे पर उनकी सोच को कैसे कैद करोगे… अरविंद केजरीवाल एक व्यक्ति नहीं एक सोच है और हम अपने नेता के साथ चट्टान की तरह खड़े हैं…” इंकलाब जिंदाबाद।

इससे पहेल मुख्यमंत्री ने लिखा था,”भाजपा की राजनीतिक टीम (ED) .,केजरीवाल की सोच को कैद नहीं कर सकती…क्योंकि AAP ही BJP को रोक सकती हैं..सोच को कभी भी दबाया नहीं जा सकता।

क्या है मामला
बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को ईडी ने दिल्ली शराब घोटाले मामले में गुरुवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले ईडी की एक टीम केजरीवाल के आवास पर तलाशी लेने पहुंची और उन्हें आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जांच में शामिल होने के लिए समन सौंपा। उन्होंने कहा कि ईडी की छह सदस्यीय टीम, दिल्ली पुलिस के कर्मियों साथ राष्ट्रीय राजधानी में फ्लैगस्टाफ रोड स्थित केजरीवाल के आधिकारिक आवास पर पहुंची। दिल्ली हाईकोर्ट द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत देने से इनकार करने के कुछ घंटों बाद यह कार्रवाई हुई।

Back to top button