कैराना में आज होगा प्रसाशन का इम्तिहान

कैराना में आज होगा प्रसाशन का इम्तिहान
कैराना में आज होगा प्रसाशन का इम्तिहान

कैराना : उत्तरप्रदेश के कैराना में हिंदूओं के पलायन करने का विरोध किया जा रहा है। इस मामले में राजनीति तेज हो गई है। दरअसल एक ओर जहां भाजपा अपने विधायक संगीत सोम के नेतृत्व में निर्भय यात्रा करने जा रही है वहीं समाजवादी पार्टी सद्भावना यात्रा का प्लान तैयार कर रही है। ऐसे में प्रशासन ने अपनी तैयारी कर ली है। क्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी। भारतीय जनता पार्टी के नेता संगीत सोम द्वारा कहा गया कि वे यात्रा से पीछे नहीं हटेंगे।

कैराना दादरी और लखनऊ की कानून व्यवस्था

उनका कहना था कि उनका एकमात्र लक्ष्य उत्तरप्रदेश और कैराना के लोगों को यह दर्शाना है कि वे सुरक्षित हैं। भारतीय जनता पार्टी की जांच रिपोर्ट मिल गई है। पार्टी इस तरह की रिपोर्ट शुक्रवार को ही राज्यपाल राम नाईक को सौंप देगी। कैराना दादरी और लखनऊ की कानून व्यवस्था को लेकर उत्तरप्रदेश के राज्यपाल ने मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से रिपोर्ट मांगी है। राज्यपाल राम नाईक अपनी रिपोर्ट महामहिम राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी को सौंपेंगे।

भाजपा और सपा दोनों ही एक दूसरे के खिलाफ यात्राऐं निकालेंगी। इसे लेकर सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता की गई है। धारा 144 लागू होने के कारण इसके निषेध पर गिरफ्तारियां तक हो सकती हैं। दरअसल सरधाना के भाजपा विधायक संगीत सोम निर्भय यात्रा निकालेंगे तो सपा के नेता अतुल प्रधान कैराना से सद्भावना यात्रा पर निकलेंगे। जिसके कारण यूपी में गहमागहमी बढ़ने की पूरी संभावना है।

Back to top button