पंजाब: अफीम व स्कार्पियो सहित आरोपी गिरफ्तार

वरिष्ठ पुलिस कप्तान नवनीत सिंह बैंस के निर्देशन में अराजक तत्वों पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत एक व्यक्ति को एक किलो अफीम के साथ पकड़ा है। सी.आई.ए. स्टाफ के ए.एस.आई. सुखदेव सिंह ने बताया कि वह अपने साथी पुलिसकर्मियों के साथ साकी जवानों के संबंध में बस अड्डा सिधवा कलां पर मौजूद थे, तभी शाम के करीब 7 बजे होंगे कि पुलिस टीम मुखबिर खास ने सूचना दी कि अमन अहलावत पुत्र सत्य नारायण निवासी गांव डीघल, जिला झज्जर (हरियाणा) जो राज्य के बाहर से सस्ते दाम पर अफीम लाकर जगराओं क्षेत्र में ऊंचे दाम पर बेचता है।

आज भी वह अफीम बेचते अपनी गाड़ी स्कार्पियो चलाकर लुधियाना की तरफ से जीटी सड़क जगराओं क्षेत्र में आ रहा था। पुल सुआ के पास ढाबा चौकी मान पर नाकाबंदी कर अमन अहलावत को अफीम और गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया, जिस पर मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Back to top button