तबियत खराब है ऐश्वर्या बच्चन के पिता की, दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती

अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज की तबियत खराब होने की खबरें आ रही हैं। बताया जा रहा है कि वो पिछले दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती हैं और ऐश्वर्या उनकी देखभाल में जुटी हुई है। उन्हें किस बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है उसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है।तबियत खराब है ऐश्वर्या बच्चन के पिता की..दो सप्ताह से अस्पताल में भर्ती

जब ऐश के पिता की तबियत बिगड़ी उस समय पति अभिषेक के साथ वो दुबई में थीं। जैसे ही पिता की तबियत का पता चला तो वो फौरन दुबई से सीधे मुंबई आ गई थीं। कहा जा रहा है कि ऐश तो मुंबई आ गईं लेकिन अभिषेक को किसी ज़रूरी काम में न्यूयॉर्क जाना पड़ा लेकिन बाद में अभिषेक भी मुंबई लौट आए।

ऐश्वर्या के पिता का पूरा नाम कृष्णराज राय जो पेशे से मरीन इंजीनियर है और माता का नाम वृंदा राय है जो एक लेखक हैं। उनका एक बडा़ भाई है जिसका नाम आदित्य राय है और वे मर्चेंट नेवी में काम करते हैं।

Back to top button