आपकी भी जिंदगी नई ऊर्जा से भर उठेगी, जानिए कैसे

हमारे आसपास मौजूद ऊर्जा हमारे जीवन को पूरी तरह प्रभावित करती है। अगर हमारे आसपास सकारात्मक ऊर्जा है तो इसके सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे, अगर नकारात्मक ऊर्जा से हमें घेर रखा है तो बनते हुए कार्य भी अटकने लगते हैं। नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव हमारे शारीरिक और मानसिक व्यवहार पर भी पड़ता है।

अपने आसपास सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बनाए रखने के लिए वास्तु में कुछ आसान से उपाय बताए गए हैं, आइए जानते हैं इनके बारे में। अपने घर के गेट को कभी बाहर की तरफ न खोलें। यह ऊर्जा को घर से दूर धकेल देता है। घर में पर्याप्त प्राकृतिक रोशनी आए, ऐसी व्यवस्था करें।

सुबह घर की सभी खिड़कियां खोल दें और सूरज की रोशनी आने दें। दोपहर में घर की खिड़कियां बंद ही रखें। सुबह के समय घर में धार्मिक संगीत बजाएं। घर के किसी भी हिस्से में मकड़ी का जाल है तो इसे तुरंत हटा दें। यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देता है। हमारे आसपास अगर टूटी या चटकी वस्तुएं हैं तो इन्हें तुरंत हटा दें।

बाथरूम का दरवाजा बंद ही रखें। जब इस्तेमाल में न हो तो टॉयलेट का ढक्कन गिरा दें। घर का प्रवेश द्वार सदैव साफ रखें। घर के आसपास यदि कोई सूखा पेड़ है तो उसे हटा दें। घर में तुलसी का पौधा अवश्य लगाएं, यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है। घर में शांति के लिए कपूर जलाएं। नीम की पत्तियों को सप्ताह में दो बार जलाकर घर में धुआं करें। रसोईघर में कभी दवाइयां न रखें।

Back to top button