भूटानी ग्रुप सहित इन 2 बिल्डरों के खिलाफ इनकम टैक्स की रेड

नई दिल्लीः नोएडा रियल स्टेट कारोबारियों पर इनकम टैक्स की रेड रविवार को चौथे दिन भी जारी है। आयकर विभाग की इस पूछताछ और दस्तावेजों की छानबीन में भूटानी और 108 ग्रुप के काले कारनामों को IT टीम ने उजागर किया। इसके अलावा भूटानी की काली कमाई को इनकम टैक्स की टीम ने खोजा। आयकर विभाग की टीम को इस छापेमारी के दौरान इस छापेमारी में दो हजार करोड़ लोन में खेल का खुलासा किया है। लॉजिक्स, एडवेंट और ग्रुप 108 बिल्डर के यहां दो दिन पहले छापेमारी की गई थी जबकि दो ब्रोकर कंपनियों के यहां भी रेड डाली गई थी। नोएडा IT की इन्वेस्टीगेशन विंग कर रही छापेमारी। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनों ग्रुप कैश में प्रोजेक्ट बेचते थे, सबूत मिले, करोड़ों की टैक्स चोरी पकड़ी गई। इन्वेस्टीगेशन विंग के द्वारा लगातार 4 दिन इन सभी बिल्डरों के खिलाफ रेड की गई।

आयकर विभाग गौतम बुद्ध नगर की यूनिट ने नोएडा समेत दिल्ली NCR के 40 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की थी। इनकम टैक्स के 100 से अफसरों ने लेनदेन का पूरा ब्यौरा खंगाला। बताया जा रहा है कि करोड़ों के कैश और 50 करोड़ के गलत लेनदेन की जानकारी इनकम टैक्स के हाथ लगी है। कमर्शियल प्रॉपर्टी में 40 फीसदी नकद खपाने की जानकारी भी मिली। बड़े स्तर पर टैक्स चोरी के इनपुट के चलते छापेमारी आगे बढ़ाया गया।

2000 करोड़ के लोन को चुकाने के लिए भूटानी से मिलाया हाथ

सूत्रों के मुताबिक लॉजिक्स ग्रुप ने इंडिया बुल्स से करीब 2000 करोड़ का लोन लिया। इस लोन के बाद उसने नोएडा में पांच से छह प्लाट लिए। ये प्लाट ऑफिस कॉमर्शियल स्पेस के लिए थे। यहां निर्माण शुरू किया गया लेकिन आधे-अधूरे निर्माण के बाद लॉजिक्स ने काम बंद कर दिया। उधर लगातार इंडिया बुल्स की ओर से लोन जमा करने का प्रेशर बना। जिसके चलते लॉजिक्स ने भूटानी ग्रुप के साथ एक एग्रीमेंट साइन किए, जिसके तहत भूटानी ग्रुप इनका कॉमर्शियल स्पेस बनाएगा और बेचेगा। धीरे-धीरे लोन के पैसे लॉजिक्स को देगा। हुआ भी ऐसा, लेकिन यहां अधिकतर खेल टैक्स चोरी कर किया गया।

फरवरी 2022 में इनकम टैक्स को मिला पहला इनपुट

बताया जाता है कि डेढ़ साल पहले फरवरी 2022 में इनकम टैक्स विभाग को पहला इनपुट मिला था। इसके बाद उन्होंने दस्तावेजों को खंगालना शुरू किया। इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि भूटानी ग्रुप दो भागों में बंट गया। पहली भूटानी इंफ्रा और दूसरा ग्रुप 108। इनका पैसा भी इस कॉमर्शियल स्पेस में लगा। इसी तरह एडवंट बिल्डर भी पहले भूटानी के साथ कोलेब्रेशन में काम करता था। बताया जाता है कि उसका पैसा भी इसमें लगा है। ऐसे में इन चारों बिल्डरों पर एक साथ रेड की गई है।
 

Back to top button