कैबिनेट मंत्री मीत हेयर की डॉ. गुरवीन कौर से हुई सगाई!

पंजाब के खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर की 29 अक्टूबर को मेरठ की गुरवीन कौर से सगाई हो गई है। सगाई समारोह मेरठ के गॉडविन होटल में हुआ। दोनों की शादी 7 नवंबर को चंडीगढ़ के फॉरेस्ट हिल में होगी और रिसेप्शन 8 नवंबर को होगी। ‘आप’ नेता मीत हेयर पंजाब के बरनाला से विधायक हैं। वह लगातार दूसरी बार विधायक बने हैं।

पंजाब के आप नेता गुरुमीत सिंह की सगाई में ये हस्तियां शामिल हुईं
इस खास मौके पर केंद्रीय पशुधन राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान, ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर, मेरठ सांसद राजिंदर अग्रवाल, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, शहर विधायक रफीक अंसारी, किथोर विधायक पूर्व मंत्री शाहिद मंजूर, सिवाल खास विधायक गुलाम मुहम्मद मौजूद थे।

इसके अलावा बीकेयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, भाजपा जिलाध्यक्ष शिवकुमार राणा, महानगर अध्यक्ष सुरेश जैन रितुराज, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष कुलतार सिंह संधवान, उत्तराखंड के डीजीपी अशोक कुमार, पूर्व आईपीएस गुरदर्शन सिंह आदि भी अतिथि के रूप में पहुंचे।

कौन हैं खेल मंत्री की दुल्हन गुरवीन कौर?
डॉ. गुरवीन कौर मेदांता अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट हैं। वह मेरठ के गॉडविन ग्रुप के डायरेक्टर और भारतीय ओलंपिक संघ के शीर्ष अधिकारी भूपिंदर सिंह बाजवा की बेटी हैं। डॉ. गुरवीन कौर भूपेन्द्र सिंह बाजवा की सबसे बड़ी बेटी हैं। गुरमीत सिंह मीत 3 बहनों का इकलौता और छोटा भाई है। वहीं बाजवा परिवार में यह पहली शादी है।

Back to top button