जानिए क्या कहा था योगी के सीएम बनते ही लालकृष्ण आडवाणी ने….

आज उत्तरप्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का जन्मदिन है। पांच जून 1972 को जन्मे योगी 44 साल के हो गए। भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ‘फैन’हैं। अगर यकीन नहीं है तो आपको आडवाणी की कही वो पुरानी बातें याद दिलाते हैं। पढ़ें, क्या कहा था उन्होंने…
जानिए क्या कहा था योगी के सीएम बनते ही लालकृष्ण आडवाणी ने....
 
भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेताओं में शुमार लालकृष्‍ण आडवाणी ने योगी आदित्यनाथ के बारे में कुछ ऐसा कहा था जिसे सुनकर आदित्यनाथ फूले नहीं समाए होंगे।

ये भी पढ़े: भाजपा सरकार को घेरने के फेर में खुद फंसी कांग्रेस, कहा- कश्मीर भारत का अंग नहीं

यह बात सात अप्रैल 2017 की। तब तक उत्तरप्रदेश और उत्तराखंड में भाजपा की सत्ता आ चुकी थी। हिंदुत्व के बड़े चेहरे योगी आदित्यनाथ को यूपी की कमान मिली। सात अप्रैल को भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी बेटी और अन्य रिश्तेदारों के साथ ऋषिकेश में स्वर्गाश्रम स्थित परमार्थ निकेतन पहुंचे थे।

ये कहा था आडवाणी ने

परमार्थ निकेतन आश्रम में पहुंचकर लालकृष्‍ण आडवाणी ने आश्रम परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती से मुलाकात की। यहां उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से मुलाकात के बाद आडवाणी मीडिया से मुखातिब हुए।

आडवाणी ने मीडिया से बातचीत में योगी आदित्यनाथ की तारीफों में पुल बांधे। उन्होंने कहा कि उत्तरप्रदेश में योगी आदित्यनाथ बेहतर कार्य कर रहे हैं, जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिलेगा।

Back to top button