खुलासा : असल जिंदगी में मजाकिया मर्द होते हैं बेहद रोमांटिक
November 29, 2017
1 minute read
अगर अभी तक आपकी जीवनसाथी की तलाश पूरी नहीं हुई है, जिसकी वजह से आप बेहद कन्फ्यूज्ड भी रहते हैं तो टेंशन छोड़ ये खबर पढ़ लें। हो सकता है इस खबर को पढ़ने के बाद आपको अपना पार्टनर चुनने में थोड़ी आसानी हो जाए।
अक्सर कहा जाता है कि लड़कियों को समझना बेहद मुश्किल काम है और उससे भी मुश्किल है उनकी पसंद को समझना। आपको जानकर हैरानी होगी कि महिलाएं अक्सर पैसे वाले लड़कों की जगह अच्छे सेंस ऑफ ह्यूमर वाले लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं और ये हम नहीं विज्ञान भी कहता है।
हाल ही में 110 महिलाओं पर एक शोध किया गया। शोध में हुए इस अध्ययन में लड़कियों से उनकी रोमांटिक लाइफ के बारे में कई सवाल किए गए। उनसे पूछा गया कि वो शादी करने के लिए किस तरह के मर्द का चुनाव करना पसंद करेंगी।
इस अध्ययन में लड़कियों ने बताया कि उन्हें मजाकिया लड़के बेहद पसंद आते हैं। इसके अलावा महिलाएं अपने होने वाले पार्टनर में उसकी इनकम, आत्म विश्वास और आकर्षण को भी काफी तवज्जो देती हैं।
स्टडी में इस बात का खुलासा हुआ कि महिलाएं ऐसे लड़कों को ज्यादा पसंद करती हैं जो भावनात्मक रूप से उनके साथ जुड़े होते हैं। ऐसे लड़के जिनमें लुक्स और पैसे से ज्यादा सेंस ऑफ ह्यूमर हो। शोध में बताया गया कि पुरुषों की सेक्स अपील उनके सेंस ऑफ ह्यूमर से झलकती है।
इस शोध में पता चला कि अगर आप किसी महिला को खूब हंसा सकते हैं तो उन्हें बेस्ट ऑर्गेज्म भी दे सकते हैं। स्टडी में यह भी बताया गया कि जिन पुरूषों में महिलाओं को प्रभावित करने वाली ये खूबियां जैसे कि सेंस ऑफ ह्यूमर,आकर्षण,क्रिएटिविटी,भावनात्मक जुड़ाव, विश्वास होता हैं वो महिलाओं के दिल पर राज करने में अक्सर कामयाब होते हैं।
November 29, 2017
1 minute read