केंद्रीय मंत्री बोले- बिहार में अवैध मदरसों की भरमार

भारतीय जनता पार्टी के फायर ब्रांड नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश सरकार से बड़ी मांग कर दी है। उन्होंने कहा कि बिहार में अवैध मदरसों की बाढ़ आ गई है। बिहार, बांग्लादेश और नेपाल की बॉर्डर से सटा हुआ है। सीमावर्ती क्षेत्रों में तो हालात और ज्यादा खराब हो गए हैं। इनकी वजह से केवल बिहार ही नहीं बल्कि पूरे देश की आंतरिक सुरक्षा को भी खतरा पैदा हो गया है। इन इलाकों मे पॉपुलर फ्रंड ऑफ इंडिया भी सक्रिय है।

बिहार में 18 फीसदी मुसलमानों की आबादी है
गिरिराज सिंह ने कहा कि बिहार में 18 फीसदी मुसलमानों की आबादी है। इसलिए अवैध मदरसों को बंद करवाएं और वैध मदरसों में विज्ञान की पढ़ाई शुरू करवाएं। बहुत हो गया नीतीश कुमार जी। वोट की लालच में तुष्टिकरण की राजनीति बंद कर दें। अब बिहार और देश के लिए खतरे बनने वालों पर भी विचार करें। 

दोषी नीतीश कुमार और लालू यादव होंगे
महागठबंधन सरकार परनिशाना साधते हुए गिरिराज सिंह ने आगे कहा कि लालू प्रसाद और नीतीश कुमार तुष्टिकरण की राजनीति को बंद करें। अब बिहार और देश की आंतरिक सुरक्षा के लिए पैदा होने वाले खतरे पर भी विचार करना चाहिए क्योंकि अगर ऐसा नहीं किया तो आने वाले सालों में बिहार के लोगों का धन और धर्म भी खतरे में पड़ जाएगा और इसके लिए दोषी नीतीश कुमार और लालू यादव होंगे। 

Back to top button