मुंबई फेस्टिवल में दिखेगी प्राण प्रतिष्ठा समारोह की धूम

मुंबई में मुंबई फेस्टिवल की शुरुआत 20 जनवरी शनिवार को हो रही है। इस उत्सव में 28 जनवरी तक अलग-अलग स्थानों पर कई तरह के समारोह होंगे। इसी दौरान 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह लाइव दिखाने की व्यवस्था की जा रही है। महाराष्ट्र के पर्यटन एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने शुक्रवार को इस उत्सव की जानकारी दी।

मुंबई में ‘मुंबई फेस्टिवल’ की शुरुआत 20 जनवरी शनिवार को हो रही है। इस उत्सव में 28 जनवरी तक अलग-अलग स्थानों पर कई तरह के समारोह होंगे। इसी दौरान 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा का समारोह लाइव दिखाने की व्यवस्था की जा रही है।

एमएमआरडीए ग्राउंड में सीधा प्रसारण

महाराष्ट्र के पर्यटन एवं ग्रामीण विकास मंत्री गिरीश महाजन ने शुक्रवार को इस उत्सव की जानकारी देते हुए कहा कि नौ दिन चलनेवाले मुंबई उत्सव के बीच ही अयोध्या के भव्य राम मंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। इसलिए उस दिन सुबह से ही बीकेसी स्थित एमएमआरडीए ग्राउंड में अयोध्या की सारी गतिविधियों का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

पर्यटन बढ़ाने पर पीएम मोदी का जोर

महाजन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी हमेशा पर्यटन बढ़ाने पर जोर देते आए हैं। पर्यटन युवाओं को रोजगार देने का बड़ा माध्यम बन सकता है। मुंबई फेस्टिवल जैसे आयोजन करके मुंबई में बड़े पैमाने पर पर्यटकों को आकर्षित किया जा सकता है।

बता दें कि मुंबई फेस्टिवल सलाहकार समिति के अध्यक्ष उद्योगपति आनंद महिंद्रा हैं। उन्होंने इस अवसर पर कहा कि हम एक ऐसे उत्सव की मेजबानी करने जा रहे हैं, जो किसी सीमा से परे है। यह मुंबई के लिए एक पर्व की तरह है, जिसमें हर वर्ग के लोग शामिल होकर रोमांचित महसूस करेंगे।

अयोध्या में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा के उपलक्ष्य में मुंबई के गिरगांव चौपाटी पर भी लाइट एंड साउंड शो शुरू किया गया है। इसके लिए एक ग्लो गार्डन भी बनाया गया है। इस लाइट एंड साउंड शो और ग्लो गार्डन का उद्घाटन गुरुवार को हुआ।

Back to top button