नाराज ठाकुरों को मनाने के लिए मेरठ-बुलंदशहर में जनसभा करेंगे मुख्यमंत्री योगी

लोकसभा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए बीजेपी एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। इसी कड़ी में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को मेरठ के सिसौली गांव में जनसभा करेंगे। गुरुवार के दिन किठौर विधानसभा क्षेत्र के सिसौली में जनता को संबोधित करेंगे। वे सिसौली इंटर कॉलेज के मैदान में  हेलिकॉप्टर से वहां बने हेलीपैड पर उतरेंगे। तीन बजे से उनकी जनसभा होगी। वे 50 मिनट तक यहां पर जनसभा में मौजूद रहेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री पिलखुवा जाएंगे। सीएम योगी का जिले में ये तीसरा दौरा है। इसके अलावा आज सीएम योगी की गाजियाबाद और बुलंदशहर में भी ताबड़तोड़ रैली है। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ घंटे तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झाझर कस्बे में रहेंगे। 

इसके बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री फिर जिले में आएंगे और शिकारपुर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी भोला सिंह के लिए जनसभा करेंगे। वहीं शुक्रवार को ही सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव सिकंदराबाद के गुलावठी रोड स्थित ईदरीश काॅलोनी के मैदान में गौतमबुद्धनगर लोकसभा प्रत्याशी डाॅ. महेंद्र नागर के पक्ष में लोगों को संबोधित करेंगे। अखिलेश यादव के कार्यक्रम को लेकर सपा के पदाधिकारी तैयारी करने में जुटे हैं।

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत देश के 21 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 102 संसदीय सीटों पर 19 अप्रैल को पहले चरण में मतदान होंगे। इनमें अरुणाचल प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नागालैंड, राजस्थान, सिक्किम, तमिलनाडु, त्रिपुरा, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत कई राज्य और केंद्रशासित प्रदेश शामिल हैं। 
 

Back to top button