कालाष्टमी पर राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप

मासिक कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के रूद्र अवतार काल भैरव भगवान की उपासना की जाती है। साथ ही सुख और शांति के लिए व्रत भी किया जाता है। हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इस बार कालाष्टमी 01 मई को है। मान्यता है कि इस दिन काल भैरव की पूजा करने से घर में सुख, शांति और समृद्धि आती है। साथ ही जीवन के दुख और संकटों से छुटकारा मिलता है। यदि आप काल भैरव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो कालाष्टमी के दिन पूजा के दौरान समय राशि अनुसार इन मंत्रों का जाप करें। माना जाता है कि इन मंत्रों का जाप करने से पूजा सफल होती है और काल भैरव प्रसन्न होते हैं।

राशि अनुसार करें इन मंत्रों का जाप
मेष राशि के जातक कालाष्टमी के दिन ‘ॐ ह्रीं क्षत्रियाय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।

वृषभ राशि के जातक कालाष्टमी के दिन ‘ॐ ह्रीं सिद्धाय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।

मिथुन राशि के जातक कालाष्टमी के दिन ‘ॐ ह्रीं सिद्धिसेविताय नम:’ मंत्र का 51 बार जाप करें।

कर्क राशि के जातक कालाष्टमी के दिन ‘ॐ ह्रीं कंकालाय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।

सिंह राशि के जातक कालाष्टमी के दिन ‘ॐ ह्रीं कला-काष्ठा-तनवे नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।

कन्या राशि के जातक कालाष्टमी के दिन ‘ॐ ह्रीं श्मशानवासिने नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।

तुला राशि के जातक कालाष्टमी के दिन ‘ॐ ह्रीं पिंगललोचनाय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।

वृश्चिक राशि के जातक कालाष्टमी के दिन ‘ॐ ह्रीं क्षेत्रपालाय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।

धनु राशि के जातक कालाष्टमी के दिन ‘ॐ ह्रीं जगद्-रक्षा-कराय नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।

मकर राशि के जातक कालाष्टमी के दिन ‘ॐ ह्रीं योगिनीपतये नम:’ मंत्र का 5 माला जाप करें।

कुंभ राशि के जातक कालाष्टमी के दिन ‘ॐ ह्रीं कालाय नम:’ मंत्र का 5 माला जाप करें।

मीन राशि के जातक कालाष्टमी के दिन ‘ॐ ह्रीं कपालमालिने नम:’ मंत्र का एक माला जाप करें।

Back to top button