एक्सप्रेस वे पर साइकिल लेकर कार्यकर्ताओं संग निकले अखिलेश…

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को सैकड़ों सपा कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार को पीडीए साइकिल यात्रा की शुरुआत कर दी। उन्होंने कहा कि ‘सामाजिक न्याय’ होगा पक्का, जब घूमेगा बदलाव का चक्का!

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर हजारों सपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर पीडीए (पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक) साइकिल यात्रा शुरू की। यात्रा में सैकड़ों सपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

कार्यक्रम को लेकर पहले से सुरक्षा से पुख्ता इंतजाम किए गए थे। अखिलेश यादव पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से साइकिल से जनेश्वर मिश्र पार्क तक जाएंगे। अपनी यात्रा को लेकर उन्होंने सोशल मीडिया साइट एक्स पर लिखा कि ‘सामाजिक न्याय’ होगा पक्का, जब घूमेगा बदलाव का चक्का!

एक्सप्रेव वे पर पहले से ही इसके पुख्ता इंतजाम कर लिए गए थे हालांकि, एक लेन बंद होने से दूसरी तरफ लंबा जाम लग गया। रास्ते में ढोल नगाड़ों के साथ लोगों ने यात्रा का स्वागत किया।

Back to top button