झारखंड: मां छिन्नमस्तिके के मंदिर में श्रद्धालु ने चढ़ाई खुद की बलि

रामगढ़ जिला स्थित मां छिन्नमस्तिके मंदिर रजरप्पा के मुख्य मंदिर के आंगन में संजय नट ने धारदार हथियार से गला रेतकर आत्महत्या कर ली। लोग इस घटना को बलि-प्रथा से जोड़कर देख रहे हैं। 35 वर्षीय संजय नट बक्सर (बिहार) के बलिहार का रहने वाला था। लोगों के अनुसार नट ने अहले सुबह लगभग 6 बजे स्नान कर मां छिन्नमस्तिके की पूजा-अर्चना की। पूजा-अर्चना कर वह बाहर निकल उसने मुख्य मंदिर के द्वार के सामने गला रेतकर अपनी बलि दे दी।

झारखंड: मां छिन्नमस्तिके के मंदिर में श्रद्धालु ने चढ़ाई खुद की बलि

घटना की जानकारी जैसे ही लोगों को मिली, देखते ही देखते वहां लोगों की भारी भीड उमड़ पड़ी। सूचना पाकर रजरप्पा पुलिस भी घटना स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और पोस्टपार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया। इधर, रजरप्पा पुलिस ने घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को फोन के माध्यम से दे दिया है। मृतक के परिजन रजरप्पा मंदिर के लिए अपने घर से रवाना हो गए हैं।

 
 
 
Back to top button