चावल से बनाए यह बेहतरीन डिश…

आवश्यक सामग्री

– 2 कटोरी या (जितना बचा चावल हो)
– 2 छोटे टमाटर
– 1 बड़ी प्याज
– 1 शिमला मिर्च
– 2 हरी मिर्च
– 1 नींबू का रस
– 2 पापड़
– 1/2 टीस्पून कालीमिर्च पाउडर
– 1/2 टीस्पून चिली फ्लेक्स
– 1 1/2 कप बेसन
– एक मुट्ठी बारीक कटी धनियापत्ती
– 1 टीस्पून नमक
– 1/4 टीस्पून हल्दी
– 1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
– 1 कटोरी दही
– 1 टेबलस्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
– जरूरत के अनुसार पानी
– तेल
– नॉनस्टिक पैन/तवा

बनाने की विधि

– सबसे पहले टमाटर को काट लें। इसका गूदा निकाल लें। प्याज को भी बारीक टुकड़ों में काट लें।
– शिमला मिर्च को काटकर बीच का हिस्सा निकाल लें। छोटे टुकड़ों में काट लें।
– हरी मिर्च को बारीक काट लें।
– एक बर्तन में बचे हुए चावल में टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च, नींबू का रस, काली मिर्च पाउडर, चिली फ्लेक्स और पापड़ को चूर करके मिला लें।
– इसे 10-15 मिनट तक ढककर रख दें।
– अब एक बर्तन में बेसन, धनियापत्ती, नमक, हल्दी, लाल मिर्च, पाउडर, दही, अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
– फिर इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर पतला घोल तैयार कर लें। इसे 20-25 मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें ताकि बेसन फूल जाए।
– तय समय बाद बेसन के घोल एक बार फिर से मिला लें।
– इसके बाद इस घोल में चावल और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।
– धीमी आंच नॉनस्टिक तवा में 1-2 चम्मच तेल डालकर गर्म करें।
– जैसे ही तेल गर्म हो जाए तो इसमें बड़ी कड़छी से बैटर डालकर फैला लें।
– 3-4 मिनट तक मीडियम टू स्लो आंच पर पकाएं। फिर से सावधानी पूर्वक पलटकर दूसरे तरफ सेंक लें।
– इसी तरीके से बाकी बैटर से भी शानदार चीला तैयार कर लें।
– इस चीले को मनपसंद चटनी या सॉस के साथ खाएं।

Back to top button