कहीं सैंडल पहनना तो कहीं किस करना है मना, जानें किस देश में टूरिस्टों को लेकर क्या हैं कायदे- कानून
आप अपना वैकेशन कहीं मनाने गए हैं तो यह अच्छी बात है कि आप वहां के स्थानीय रीति-रिवाजों और प्रथाओं के प्रति सम्मान दिखाएं। इससे न केवल आपकी विनम्रता दिखेगी बल्कि आप कानूनी प्रक्रियाओं से बचे रहेंगे। कई प्रसिद्ध टूरिस्ट डेस्टिनेशन के अलग-अलग कायदे कानून हैं जिन्हें हॉलीडे पर जाने वाले लोगों को जान लेने चाहिए। वरना परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं किस फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन के किस तरह के नियम हैं।
यहां फ्लिप-फ्लॉप और सैंडल पहनना है मना
कैपरी इटली के कैम्पेनिया क्षेत्र में एक बहुत ही लोकप्रिय पर्यटन स्थल है और समुद्र तट यहां का एक आम दृश्य है। हालांकि, यदि आप द्वीप पर एक छुट्टी का आनंद ले रहे हैं तो आप इस बात का ध्यान रखें कि आप ने अपने पैरों में क्या पहन रखा है। क्योंकि इस क्षेत्र ने फ्लिप फ्लॉप और सैंडल पर प्रतिबंध लगा दिया है। कोई भी जूता जो इटालियन सड़कों के किनारे जोर से आवाजज करता है, आपको स्थानीय लोगों के साथ अलोकप्रिय बनाने की संभावना है और शायद आप पर जुर्माना भी लगाया जाए।
च्यूइंग गम – सिंगापुर
अगर आप सिंगापुर के लिए पैकिंग कर रहे हैं तो अपने साथ ले जाने वाले च्यूइंगगम को घर पर ही छोड़ दें। क्योंकि यहां च्यूइंग गम इंपोर्ट करना सख्त रूप से मनाही है। देश में किसी भी गम को खरीदने या बेचने की अनुमति नहीं है और किसी को भी अपने गम के साथ सड़कों पर कूड़ा डालने के लिए 500 डॉलर का सख्त जुर्माना देना पड़ सकता है। इस सिटी में विजिटर्स को अन्य कानूनों के बारे में भी जानकारी होनी चाहिए जैसे कि कूड़ेदान, सार्वजनिक धूम्रपान, जयवाकिंग, कबूतरों को खिलाना, मेट्रो पर खाना या पीना, पतंग उड़ाना और यहां तक कि अपने खुद के घर के चारों ओर नग्न घूमना प्रतिबंधित हैं। इनमें से किसी का उल्लंघन करने पर भारी जुर्माना और यहां तक कि बार-बार अपराध करने वालों के लिए जेल जाने की संभावना भी होती है।
इटली के इबोली शहर में किस करना मना है
यहां चलती गाड़ी में किस करते हुए अगर आप पकड़े गए तो आपके जीवन का महंगा किस हो सकता है। क्योंकि यहां पर चलती गाड़ी में किस करना कानूनी रूप से अपराध है और इसके लिए आपसे सौ डॉलर जुर्माने के रूप में लिया जा सकता है। यह कानून कितनी सख्ती से लागू किया गया है यह हमें नहीं मालूम, लेकिन हम आपको सलाह देंगे कि आप पकड़े न जाएं।
स्विट्जरलैंड के इस शहर में फोटो खींचना मना है
हम कई ऐसी जगहे घूमते हैं जहां फोटो खींचना मना होता है पर स्विट्जरलैंड के इस पूरे शहर में आप अपने छुट्टियों की फोटोज नहीं खिंच सकते। क्योंकि यहां के मेयर का मानना है कि यह शहर बहुत खूबसूरत है और वैज्ञानिक तौर पर बताया गया है कि सोशल मीडिया पर खूबसूरत शहरों की फोटो देखकर लोग दुखी हो जाते हैं क्योंकि वह वहां जा नहीं पाते। इसलिए ये शहर नहीं चाहता की वो लोगों के दुखों का कारण बनें।