एमएस धोनी ने लगाया ऐसा छक्का कि उड़ गये सबके होश

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी आजकल आईपीएल और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में अपनी टीम की ओर से बतौर खिलाड़ी खेलते हैं। जाहिर है अब उनपर जिम्मेदारियों का बोझ नहीं है।एमएस धोनी ने लगाया ऐसा छक्का

ऐसे में वह आजकल स्वभाविक क्रिकेट खेलते नजर आते हैं। और लंबे- लंबे छक्के उनके बैट से दिखना तो अब आम बात हो गई है। धोनी के छक्के अब लोगों को फिर से उत्साहित करने लगे हैं। आलम ये है कि उनके छक्कों से स्टेडियम की प्रॉपर्टी को नुकसान पहुंचने लगा है।

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ 29 अप्रैल को खेले गए मैच में आज एमएस धोनी ने पारी के 18वें ओवर में तेज गेंदबाज श्रीनाथ अरविंद की गेंद पर गेंदबाज के सिर के ऊपर से स्ट्रेट का एक ऐसा छक्का मारा जो सीधे स्टेडियम में लगी साइट स्क्रीन से जा टकराया।

यह भी पढ़े: आईसीसी, बीसीसीआई को दे रहा है सबसे बड़ा धोखा, विश्व क्रिकेट पर पड़ रहा बुरा असर

धोनी का यह फ्लैट छक्का था जिससे की साइट स्क्रीन को हल्की क्षति भी पहुंची। धोनी के इस शानदार छक्के की लंबाई 80 मीटर थी। धोनी इस पारी के दौरान काफी लेट बल्लेबाजी करने को आए थे। इसलिए उन्हें 17 गेंदों में 21* रन बनाकर पवेलियन लौटना पड़ा। इस दौरान उन्होंने एक छक्का और एक चौका लगाया।

Back to top button