बालों से होली के जिद्दी रंग हटाने के लिए मदद लें इन टिप्स की-

होली का त्योहार रंगों के बिना अधूरा होता है। कई बार हम होली, तो जमकर खेल लेते है। लेकिन इसका रंग हटाने में कई बार कई तरह मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। होली के रंगों में केमिकल भी मिला होता है। ऐसे में बालों पर इसको लगा रहने की वजह से बालों और स्कैल्प को काफी नुकसान हो सकता है। कई लोग बालों का कलर हटाने के लिए कई तरह के केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगते हैं। इन प्रोडक्ट्स का ज्यादा इस्तेमाल बालों के लिए नुकसानदायक होने के साथ ये कई बार मन मुताबिक रिजल्ट भी नहीं देता है। ऐसे में बालों से कलर हटाने के लिए इन टिप्स की मदद ली जा सकती है। ये टिप्स नैचुरल होने के साथ बालों को इनको अप्लाई करने से कोई नुकसान भी नहीं होगा। आइए जानते हैं बालों से होली का रंग हटाने की टिप्स के बारे में।

दही और बेसन

दही और बेसन की मदद से बालों के कलर को हटाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए 2 चम्मच बेसन में 3 चम्मच दही को मिलाकर पेस्ट बनाएं। अब इस पेस्ट को बालों और स्कैल्प पर 15 से 20 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ऐसा करने से बालों को पोषण मिलेगा और कलर भी आसानी से हट जाएगा।

तिल का तेल

तिल का तेल की मदद से भी बालों से रंग को भी हटाया जा सकता है। इसका इस्तेमाल करने के लिए तिल का तेल गरम कर लें इसमें अंडे की सफेदी मिलाएं और मिश्रण तैयार करें। अब इस मिश्रण को बालों में 10 से 15 मिनट के लिए लगा के रखें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। ध्यान रखें रंग हटाने के लिए पहले बालों को नॉर्मल पानी से ही वॉश करें।

सरसों का तेल

सरसों के तेल से भी बालों से कलर क हटाया जा सकता है। पहले, तो होली खेलने से पहले बालों और स्कैल्प पर अच्छे से सरसों का तेल लगा लें। फिर होली खेलने के बाद माइल्ड शैंपू से बालों को वॉश करें। उसके बाद फिर से बालों में सरसों का तेल लगा लें। फिर शैंपू से वॉश करें। ऐसा करने से जिद्दी कलर भी आसानी से उतर जाएगा।

नींबू

नींबू की मदद से भी बालों के रंग को आसानी से हटाया जा सकता है। इनका इस्तेमाल करने के लिए शैंपू के बाद नींबू और आधा कप गुलाब जल को मग में मिलाएं और इससे बालों को धो लें। ऐसा करने से बालों से कलर आसानी से निकलेगा।

दही

दही बालों को पोषण देने के साथ इसके इस्तेमाल से बालों के रंग को भी आसानी से हटाया जा सकता है। इनका इस्तेमाल करने के लिए दही को बालों में 30 से 40 मिनट तक लगा रहने दें। उसके बाद बालों को नॉर्मल पानी से वॉश करें। दही नैचुरल क्लींजर है ये बालों से आसानी से कलर को हटाएगा।

बालों से कलर हटाने के लिए इन उपायों की मदद ली जा सकती हैं। लेकिन ध्यान रखें अगर आपने कोई ट्रीटमेंट कराया है, तो ब्यूटी एक्सपर्ट के बाद ही इनका इस्तेमाल करें।

Back to top button