राफेल डील को लेकर जनता के बीच जाएंगे: कांग्रेस

ऋषिकेश: कांग्रेस ने राफेल डील को मोदी सरकार में हुआ महा घोटाला बताते हुए राफेल डील को लेकर जनता के बीच जाने का निर्णय लिया है। कांग्रेस ने मोदी सरकार से राफेल डील पर जनता को स्पष्टीकरण देने की मांग की।

रविवार को ऋषिकेश प्रेस क्लब में जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह व कांग्रेस के प्रदेश महासचिव संगठन विजय सारस्वत ने राफेल डील को लेकर पार्टी का पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने न खाने और न खाने देने की बात कह कर जनता का विश्वास हासिल किया था। मगर राफेल डील इस सरकार के कार्यकाल में हुआ सबसे बड़ा घोटाला है। 

उन्होंने कहा कि यह रक्षा सौदा सीधे तौर पर देश की आम जनता और देश की रक्षा प्रणाली से जुड़ा है। इसलिए कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष के नाते इस मामले को पुरजोर तरीके से उठाएगई। उधर, मुनि की रेती गढ़वाल मंडल विकास निगम के गंगा रिसोर्ट में कांग्रेस की प्रदेश प्रवक्ता गरिमा दशोली व पूर्व विधायक राजकुमार ने राफेल डील पर अपनी बात रखी। उन्होंने राफेल सौदे को मोदी सरकार का महा भ्रष्टाचार बताते हुए कहा कि कांग्रेस 17 अगस्त को प्रदेश भर के सब्जी जिला मुख्यालयों में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करेगी।

इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राजपाल खरोला, जिला अध्यक्ष गौरव सिंह चौधरी, पूर्व जिला अध्यक्ष जयेंद्र रमोला, हिमांशु बिजल्वाण, विनय सारस्वत, रमेश उनियाल, दुर्गा राणा, राजेंद्र राणा, महावीर खरोला आदि उपस्थित थे।

मोदी सरकार ने एक कंपनी के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए डील की

प्रदेश के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने प्रेस क्लब में पत्रकार वार्ता में कहा कि मोदी सरकार ने राफेल डील में महा घोटाला किया गया है। मोदी सरकार ने एक कंपनी के लोगों को फायदा पहुंचाने के लिए डील की है। जिसमें कंपनी को हजारों करोड़ों रुपए का फायदा पहुंचाने का काम किया गया है। जिससे इस रक्षा सौदे में बहुत बड़ी अनियमितता को लेकर कांग्रेस जिला स्तर से लेकर प्रदेश और केंद्र में धरना प्रदर्शन आंदोलन कर जनता को घोटाले के बारे में जानकारी देकर बीजेपी की पोल खोलेगी। इस मौके पर शहर महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल पूर्व विधायक अम्बरीष कुमार, सतपाल ब्रह्मचारी विमला पांडे, संतोष चौहान आदि मौजूद रहे।

Back to top button