पैरा एशियाई खेल: भारत ने रचा एशियाई खलों में कीर्तिमान

भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने शनिवार को इतिहास रचकर हांगझू पैरा एशियाई खेलों में अपने अभियान का अंत 111 पदक जीतकर किया जो किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय बहु खेल टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने 29 स्वर्ण 31 रजत और 51 कांस्य जीते। इससे पहले 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझू एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीते थे।

भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने शनिवार को इतिहास रचकर हांगझू पैरा एशियाई खेलों में अपने अभियान का अंत 111 पदक जीतकर किया जो किसी भी बड़े अंतरराष्ट्रीय बहु खेल टूर्नामेंट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। भारतीय पैरा खिलाड़ियों ने 29 स्वर्ण, 31 रजत और 51 कांस्य जीते। इससे पहले 23 सितंबर से आठ अक्टूबर तक हुए हांगझू एशियाई खेलों में भारत ने 107 पदक जीते थे। भारत पदक तालिका में पांचवें स्थान पर रहा।

चीन 521 पदक (214 स्वर्ण, 167 रजत और 140 कांस्य) के साथ शीर्ष पर, जबकि ईरान 131 पदक (44 स्वर्ण, 46 रजत और 41 कांस्य) के साथ दूसरे स्थान पर रहा। जापान तीसरे 150 (42 स्वर्ण, 49 रजत और 59 कांस्य) और कोरिया 103 (30 स्वर्ण, 33 रजत और 40 कांस्य) चौथे स्थान पर रहा।

चीन के हांगझू में पैरा एशियाई खेलों में भारतीय खिलाड़ियों द्वारा पदकों के शतक के साथ इतिहास रचे जाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने एक्स पर यह चित्र साझा करने के साथ प्रसन्नता व्यक्त की।

111 रिकार्ड पदक जीते, एशियाड के बाद पैरा एशियाई खेलों में भी भारतीय एथलीटों का दबदबा
एथलेटिक्स में जीते सर्वाधिक पदक भारतीय खिलाड़ियों ने सर्वाधिक 55 पदक एथलेटिक्स में जीते जबकि बैडमिंटन खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण समेत 21 पदक जीते। शतरंज में आठ और तीरंदाजी में सात पदक मिले जबकि निशानेबाजों ने छह पदक जीते। अंतिम दिन शनिवार को भारत ने चार स्वर्ण समेत 12 पदक जीते। इनमें से सात पदक शतरंज में, चार एथलेटिक्स में और एक नौकायन में मिला।

पैरा एशियाई खेलों में 100 पदक आनंद का क्षण है
यह सफलता हमारे एथलीटों की प्रतिभा, कड़ी मेहनत और दृढ़ संकल्प का परिणाम है। यह उल्लेखनीय मील का पत्थर हमारे दिलों को अत्यधिक गर्व से भर देता है। मैं अपने अविश्वसनीय एथलीटों, कोचों और उनके साथ काम करने वाली संपूर्ण सहायता प्रणाली के प्रति अपनी गहरी प्रशंसा और आभार व्यक्त करता हूं। – नरेन्द्र मोदी, प्रधानमंत्री

भारतीय पैरालिंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा बोलीं, 111 शुभ आंकड़ा पहले पैरा एशियाई खेल 2010 में ग्वांग्झू में हुए थे जिसमें भारत 14 पदक जीतकर 15वें स्थान पर रहा था। इसके बाद 2014 में भारत 15वें और 2018 में नौवें स्थान पर रहा था। भारत ने 2010 दिल्ली राष्ट्रमंडल खेलों में पहली बार 100 से अधिक (101) पदक जीते थे।

भारतीय पैरालिंपिक समिति की अध्यक्ष दीपा मलिक ने कहा, ‘हमने इतिहास रच दिया। हमारे पैरा एथलीटों ने देश को गौरवान्वित किया है। अब पेरिस पैरालिंपिक में टोक्यो से अधिक पदक जीतेंगे। हम इस प्रदर्शन से हैरान नहीं हैं। हमें 110 से 115 के बीच पदक मिलने की आशा थी और 111 शुभ आंकड़ा है।’

Back to top button