हरे निशान पर खुला शेयर बाजार

नई दिल्लीः हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को शेयर बाजार की सकारात्मक शुरुआत हुई है। सेंसेक्स खुलते ही 306 अंकों की बढ़त के साथ 72,356 पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी करीब 90 अंकों की बढ़त के साथ 22,000 का आंकड़ा पार कर गया। 

सेंसेक्स में अधिकतर कंपनियों के शेयर शुरुआती कारोबार में हरे निशान पर खुले। इनमें टाटा मोटर्स और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में तो दो फीसदी तक का उछाल देखा गया। वहीं, निफ्टी में भी अधिकतर कंपनियों ने बड़ी छलांग लगाई।

कल बाजार में रही थी तेजी

इससे पहले कल यानी 15 फरवरी शेयर बाजार में तेजी देखने को मिली थी। सेंसेक्स 227 अंक की बढ़ोतरी के साथ 72,050 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी में भी 70 अंक की तेजी रही, ये 21,910 के स्तर पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 16 में तेजी और 14 में गिरावट रही। पेटीएम के शेयर में 5% की गिरावट देखने को मिली थी। पेटीएम के लोअर सर्किट को 10% से घटाकर 5% कर दिया था। वहीं मजबूत रिजल्ट के बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M) के शेयर में आज 6.81% की तेजी देखने को मिली थी।

Back to top button