कानपुर नगर निगम समिति की बैठक: 1866 करोड़ का बजट स्वीकृत

कानपुर नगर निगम कार्यकारिणी समिति की बैठक में आगामी वित्तीय वर्ष का 1866 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है। वहीं, विकास कार्यों का बजट करीब 308 करोड़ रुपये बढ़ाया गया। इसी प्रकार जलकल विभाग का 341 करोड़ का बजट स्वीकृत किया गया है।

यह प्रस्ताव भी हुए हैं स्वीकृत
आगामी वित्तीय वर्ष में जुलाई तक ग्रहकर में मिलेगी 10 परसेंट की छूट।
ग्रीन पार्क चौराहे पर बनेगा भव्य आनंदेश्वर मंदिर गेट।
स्वतंत्रता स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों का एक मकान का गृहकर होगा माफ।
जन सुविधा केंद्र में लोगों की शिकायतों का कड़ाई से निस्तारण के निर्देश।

नशे में पहुंचे सदस्य को चेतावनी
वहीं, बैठक में पार्षद आशुमेंद्र प्रताप सिंह नशे की हालत में पहुंचे। महिला पार्षद रूम के शौचालय में बाथरूम करने भी सदस्य पहुंच गए। महापौर ने उन्हें चेतावनी दी कहा कि आइंदा उन्होंने ऐसा किया, तो सदस्यता भी समाप्त की जा सकती है।

Back to top button