समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का दामन थामने के बाद समधी के गढ़ में गरजे वीरपाल

बरेली : समाजवादी सेक्युलर मोर्चा का दामन थामने के बाद पूर्व सांसद वीरपाल सिंह यादव ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए शहर से आंवला तक सैकड़ों समर्थकों संग रैली निकली। वहां गोल्डन फार्म पहुंचे वीरपाल के स्वागत को भीड़ जुटी। इस दौरान दर्जनों ग्राम प्रधानों ने सेक्युलर मोर्चा से जुड़ने की घोषणा की।

वीरपाल ¨सह ने कहा कि जब बात सम्मान पर आ जाए तो रास्ते बदल लेने चाहिए। हम पर आरोप लगाने वाले अपने गिरेबां में झांकें। उन्होंने समर्थकों को आश्वस्त किया कि सेक्युलर मोर्चा प्रदेश में बड़ी ताकत बनकर उभरेगा। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष मलखान ¨सह व संचालन अवनीश तिवारी ने किया। प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष डा. खालिद, पूर्व प्रमुख डा. जीराज यादव, रमन जौहरी, राहुल कश्यप आदेश ¨सह यादव, डा. देवेन्द्र ¨सह, डा. संतोष ¨सह, विशाल यादव, कंचन यादव, प्रेमपाल, राजवीर ¨सह, अफसर खां, शफीक अहमद उर्फ मुन्ने इत्यादि ने स्वागत किया। इस अवसर पर अवनीश तिवारी को विधानसभा अध्यक्ष, अफसर खां को नगर अध्यक्ष बनाया गया।

अखिलेश के हाथों में सुरक्षित है प्रदेश का भविष्य : महिपाल

संस, आंवला : सपा कार्यकर्ताओं को साधने के लिए बैठकों का दौर शुरू हो गया है। इस क्रम में पूर्व विधायक महिपाल ¨सह यादव ने अपने आवास पर बुलाई समर्थकों की बैठक में कहा कि प्रदेश का भविष्य अखिलेश यादव के हाथों में सुरक्षित है, उन्होंने कहा कि बिना भ्रमित हुए सपा को मजबूत करने की आवश्यकता है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी ने उन्हें निष्कासित किया था। यहां से प्रत्याशी भी परिवर्तित किया गया लेकिन उन्होंने अपनी निष्ठा पार्टी के साथ बनाए रखी। बैठक में सपा जिलाध्यक्ष शुभलेश यादव की टीम के सदस्यों की नामौजूदगी चर्चा का विषय रही। यहां पर रज्जन यादव देवपाल ¨सह यादव, हाजी हुमांयुं शौकत, रामपाल गुप्ता, देशराज ¨सह यादव एडवोकेट, गिरीश तिवारी, महावीर ¨सह यादव, हाजी शब्बीर, गुडडू ¨सह, आदि रहे। उधर, आलमपुर जाफराबाद के प्रमुख आदेश ¨सह यादव गुडडू ने बैठक में कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की बी टीम सेक्युलर मोर्चा के बहकावे में न आएं।

Back to top button