तो इसलिए 15 साल के लड़के को करनी पड़ी 60 साल की महिला से शादी, वजह जानकर हर कोई हैरान…

एक गलत फोन काॅल आपको कहीं भी ले जा सकता है, ऐसा  ही एक मामला असम में देखने को मिला, जब एक गलत फोन काॅल के कारण गोलपाड़ा के शिमलिटोला हेप्सापारा के 15 साल के लड़के को बरपेटा की विधवा से शादी करने के लिए मजबूर होना पड़ा। स्थानीय लोगाें के मुताबिक महिला की उम्र कम से कम 60 साल रही होगी।

दरअसल, करीब छह महीने पहले लड़के ने गलती से उस महिला का नंबर डाॅयल किया फिर उन्होंने प्रतिदिन बात करनी शुरू कर दी। वह महिला की उम्र और शादी के बारे में नहीं जानता था आैर महिला ने भी लड़के से कुछ नहीं बताया। एक स्थानीय निवासी का कहना है कि महिला कम से कम 60 साल की है।

एक दिन लड़के ने फैसला किया कि वह उसके गांव अलोपाती सुखराझार उससे मिलने के लिए जाएगा। वह उस महिला को बिना देखे, बिना कुछ जाने ही उसे प्यार करने लगा था। वह उससे मिलने के लिए उसके घर गया

अगर किन्नर खुशी से दें दे आपको यह एक चीज, तो रातों-रात चमक जाएगी आपकी किस्मत

महिला को देखते ही लड़का हैरान रह गया। वह वहां से भागना चाहता था लेकिन स्थानीय लोगों ने उसे भागने नहीं दिया। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि लड़के को पिटा आैर उसे महिला से शादी करने के लिए मजबूर किया गया। शादी के बाद स्थानीय लोग नर्इ दुल्हन को देखने के लिए लड़के के घर भी आए।

Back to top button