जब दादा ने पोती को बना दिया मां, और फिर कहा…

घर के बुजुर्गों को सपना होता है कि वह अपने बच्चों के बच्चों को गोद में खिलाए, उन्हें प्यार से दुलारे। लेकिन मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया जिसने दादा और पोती के रिश्ते को कलंकित कर दिया।जब दादा ने पोती को बना दिया मां

बचपन में जिस दादा की उंगली थामकर वह बड़ी हुई उसी कलियुगी दादा ने अपनी पोती की आसमत लूट ली। सालो तक वह धमकी देकर अपनी पोती को हवस का शिकार बनाता रहा। पीड़ित लड़की के गर्भवती होने पर मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़े: लखनऊ के फन सिनेमा के पास दिन दहाड़े लड़की को मारी चाकू, हालत गंभीर

जानकारी के मुताबिक 56 वर्षीय बुजुर्ग व्यक्ति ने अपनी 13 वर्षीय पोती के साथ दुष्कर्म किया। आरोपी बुजुर्ग गुजरात में रहकर वाचमैन की नौकरी करता है जबकि पीड़ित लड़की अपने माता पिता के साथ मुंबई में रहती है। मामले का खुलासा तब हुआ जब लड़की के पेट में दर्द हुआ। माता पिता ने लड़की हॉस्पिटल में चेकअप कराया तो पता चला की लड़की प्रैग्नेंट है। जब लड़की से इस बारे में पूछताछ की गई तो शुरुआत के उसने दो लड़कों द्वारा रेप करने की बात कही।

इस मामले में जब पुलिस जे गहराई से तफ्तीश की तो हैरान करने वाला खुलासा हुआ। पुलिस के मुताबिक लड़की के साथ किसी और ने नही बल्कि उसके दादा ने ही दुष्कर्म किया। इसके बाद पुलिस जे आरोपी दादा को पकड़ने के लिए झांसे में लेकर मुम्बई बुलाया और उसे गिरफ्तार कर लिया।

Back to top button