आज गुरु हो रहे हैं मार्गी, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को धन, सुख सौभाग्य, मान-सम्मान और वैवाहिक जीवन को सुखमय, सफल बनाने वाला ग्रह माना गया है। 10 जुलाई को धन के कारक ग्रह बृहस्पति मार्गी होने वाले हैं। जिस व्यक्ति की कुंडली में अगर गुरु ग्रह शुभ स्थिति में होता है तो वह उस व्यक्ति को धनवान और सफल बना देता है। गुरु इसके पहले 9 मार्च को तुला राशि में वक्री हुआ था जिसके कारण 123 दिनों तो कई राशि वालों की जिंदगी में काफी उथल-पुथल थी। गुरु के मार्गी होने से कई राशियों की किस्मत बदलने वाली है।आज गुरु हो रहे हैं मार्गी, इन राशियों की बदल सकती है किस्मत

मेष राशि- मेष राशि वालों के लिए गुरु सातवें स्थान में मार्गी होगें। यह स्थान सुख और वैवाहिक जीवन का स्थान है। मेष राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी होना बहुत भाग्यशाली होने वाला है। रुके हुए काम अब से पूरे होने लगेंगे। धन कमाने के कई मौके प्राप्त होने के आसार है। 11 अक्टूबर तक ही मेष राशि वालों के लिए अच्छा समय रहेगा क्योंकि इसके बाद बृहस्पति मृत्यु स्थान पर बैठेंगे जिसके कारण हानि की सबसे ज्यादा संभावना रहेगी।

वृष राशि-10 जुलाई के बाद वृष राशि वालों के लिए अच्छा योग बनना शुरु हो जायेगा। इस राशि के जातकों के लिए गुरु छठे भाव में मार्गी होंगे। धन की समस्या का अंत होगा और रुके काम फिर से पटरी पर लौट आएगा। परिवार के बीच प्यार बढ़ेगा।

मिथुन राशि- यह आपकी राशि से बृहस्पति पांचवें स्थान में मार्गी होंगे जिसके कारण नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिलने के योग बन रहे हैं। अचानक धन लाभ भी मिल सकता है। जो जातक किसी कानूनी विवाद में फंसे है फैसला उनके पक्ष में आ सकता है।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए गुरु का स्थान चौथे भाव में होने से इस राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। सुख और सौभाग्य प्राप्त करने में सफलता मिलगी। इस राशि वालों के लिए घर का सपना पूरा हो सकता है। 11 अक्टूबर के बाद गुरु के राशि परिवर्तन के बाद भी इस राशि वालों के लिए बहुत अच्छे योग बन रहे हैं क्योंकि कर्क राशि बृहस्पति की मित्र राशि है।

सिंह राशि- इस राशि के जातकों के लिए गुरु अपने तीसरे स्थान में मार्गी हो रहा है। सिंह राशि के लिए बृहस्पति का मार्गी होना तो शुभ रहेगा लेकिन इस समय शनि वक्री चल रहे हैं जिसके कारण कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इसके बावजूद आपको रुका हुआ पैसा आपको वापस मिल सकता है। पढ़ाई के क्षेत्र में सफलता मिल सकती है।

कन्या राशि- कन्या राशि वालों के लिए गुरु का मार्गी आपके धन के भाव यानि दूसरे भाव में हो रहा है।  इस राशि वालों के लिए अच्छे दिन आने के शुभ संकेत है। आप पिछले कई दिनों से धन संबंधी परेशानियों से जूझ रहे थे जिसका अब अंत होने वाला है। आय के नए साधन मिलेंगे ये भी हो सकता है कि इस राशि के लोग करोड़पति भी बन सकते है। 11 अक्टूबर के बाद इस राशि के जातकों के लिए और भी अच्छा समय आने के शुभ संकेत दिखाई दे रहे हैं।

तुला राशि- इस राशि के लिए बृहस्पति का गोचर प्रथम भाव में होने जा रहा है जिसके कारण इस राशि के जातकों के लिए सेहत में सुधार देखने को मिल सकता है। हालांकि 11 अक्टूबर तक तुला राशि वाले किसी भी कानूनी विवाद में फंसने से बचें। 11अक्टूबर के बाद गुरु के राशि परिवर्तन से इस राशि वालों के लिए समय शुभ रहने वाला होगा।

वृश्चिक राशि- 11 अक्टूबर के बाद बृहस्पति वृश्चिक राशि में आ रहे हैं और उसके पहले मार्गी होने के कारण इस राशि के जातकों में धनवान बनने के अच्छे संकेत हैं। नए प्रोजेक्ट में मुनाफा मिलने की उम्मीद है। विदेशी यात्रा भी हो सकती है जिसके कारण आपकी लाइफ में बदलाव का दौर शुरु हो सकता है।

धनु राशि- एक तरफ जहां धनु राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है और धनु राशि के स्वामी बृहस्पति है। इस राशि के लिए गुरु का मार्गी पहले स्थान पर हो रहा जो लाभ का स्थान है। साढ़ेसाती चलने के बावजूद इस राशि के लोग फायदे में रहेंगे। जमीन-जायदाद में मुनाफा मिलने के योग बन रहे हैं।

मकर राशि- मकर राशि के लिए बृहस्पति का मार्गी होना बहुत शुभ फल देने वाला होगा। अटके हुए काम पूरे होने लगेंगे। मान-सम्मान और यश में बढ़ोत्तरी के योग बन रहे हैं। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कम मेहनत में भी बड़ी सफलता मिल सकती है।

कुंभ राशि- नवम स्थान कर्म का स्थान होता है और नवम भाव में बृहस्पति का मार्गी होना आर्थिक मजबूती की तरफ संकेत देता है। कुंभ राशि के लिए यह योग अत्यंत लाभकारी रहेगा। 

मीन राशि- इस राशि वालों के लिए गुरु अष्टम भाव में मार्गी हो रहा है। जिसके कारण से पिछले कई महीनों से परेशानी झेल रहे इस राशि के जातको के लिए खुशखबरी है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। भाग्योदय होने के प्रबल योग हैं। पैसे का लाभ भी हो सकता है।

Back to top button