16 या 17 अप्रैल, चैत्र राम नवमी कब है? नोट करें सही डेट-मध्याह्न मुहूर्त और पूजा नियम!

राम नवमी हिंदुओं के सबसे शुभ त्योहारों में से एक है। यह तिथि भगवान श्री राम की पूजा के लिए अर्पित की गई है। राम जी को सदाचार, धार्मिकता के प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। ऐसा माना जाता है कि मर्यादा पुरुषोत्तम के रूप में उन्होंने संसार को जीवन जीने का तरीका सिखाया है। इस साल चैत्र माह की राम नवमी 17 अप्रैल, 2024 दिन बुधवार को मनाई जाएगी, तो चलिए इस दिन से जुड़ी कुछ विशेष बातों को जानते हैं – 

राम नवमी तिथि, 2024 और शुभ मुहूर्त

नवमी तिथि की शुरुआत 16 अप्रैल, 2024 दिन मंगलवार दोपहर 01 बजकर 23 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन अगले दिन 17 अप्रैल, 2024 दिन बुधवार दोपहर 03 बजकर 14 मिनट पर होगा। इसके साथ ही राम नवमी का मध्याह्न मुहूर्त 17 अप्रैल सुबह 10 बजकर 30 मिनट से दोपहर 01 बजकर 02 मिनट तक रहेगा।

कैसे मनाएं राम नवमी ?
भक्त सुबह जल्दी उठें और पवित्र स्नान करें।
वेदी पर भगवान श्रीराम की मूर्ति स्थापित करें।
देसी घी का दीया जलाएं और पीले फूलों की माला चढ़ाएं।
राम जी को गोपी चंदन का तिलक लगाएं।
फल, मिठाई का भोग लगाएं।
वैदिक मंत्रों व रामायण का पाठ करें।
आरती से पूजा को पूर्ण करें।
इस दिन कन्या पूजा का भी विशेष महत्व हैं।
इसके अलावा इस दिन माता दुर्गा की भी विधिपूर्वक पूजा करें और पारण समय के अनुसार व्रत खोलें।
जरूरतमंदों और गरीबों को भोजन खिलाएं।

रामचरित मानस की चौपाई

मनोकामना पूर्ति के लिए

कवन सो काज कठिन जग माही।जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।

आजीविका प्राप्ति के लिए

बिस्व भरन पोषन कर जोई।ताकर नाम भरत असहोई।।

Back to top button