वास्तु शास्त्र: घर से खत्म न होने दें ये चीजें, वरना रहेंगे परेशान

वास्तु शास्त्र में जिंदगी से जुड़ी हर चीजों के बारे में जानकारी दी गई है। ऐसा कहा जाता है घर की छोटी- छोटी गलतियां बड़े वास्तु दोष का कारण बन जाती हैं। इसलिए उन चीजों का ख्याल हमेशा रखना चाहिए। हालांकि वास्तु शास्त्र में इनके समाधान के बारे में भी बताया गया है जिसे जानना हर किसी के लिए जरूरी है तो आइए जानते हैं-

सनातन धर्म में घर को मंदिर कहा गया है और वहां मौजूद हर चीजों को महत्व दिया गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, घर की कुछ ऐसी महत्वपूर्ण चीजें हैं, जिन्हें मां लक्ष्मी का प्रतीक माना गया है। ऐसे में उन चीजों को पूर्ण रूप से खत्म नहीं होने देना चाहिए। वरना इसका गहरा असर हमारी जेब पर पड़ता है। तो आइए जानते हैं कौन सी वो चीजें हैं ?

रसोई घर से ये चीजें खत्म न होने दें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, रसोई घर से कभी आटा, चावल, हल्दी और नमक पूरी तरह से खत्‍म नहीं होना चाहिए। यह अशुभ माना जाता है। कहा जाता है, इससे मां अन्‍नपूर्णा नाराज होती हैं। साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा घर से समाप्त होने लगती है।

जलपात्र सदैव जल से भरा रखें

मंदिर के जलपात्र और रसोई घर से पीने का पानी कभी खत्म नहीं होना चाहिए। ऐसा माना जाता है, यह आर्थिक तंगी का कारण बन सकता है।

इसलिए हमेशा पानी का पात्र भरा हुआ रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इससे धन संबंधी मुश्किलें समाप्त होती हैं और घर पर बरकत बनी रहती है।

तिजोरी को पूरी तरह खाली न करें

वास्तु शास्त्र के अनुसार, कभी किसी व्‍यक्ति को अपनी तिजोरी, पर्स या फिर ऐसा स्थान जहां पैसे जमा करते हैं, उस जगह को पूरी तरह से खाली नहीं करना चाहिए।

ये एक अशुभ संकेत है। साथ ही ऐसा करने से मां लक्ष्मी रुष्ट होती हैं और धीरे- धीरे घर की बरकत समाप्त होने लगती है। इसलिए अपने पर्स और धन के स्थान पर थोड़ी पूंजी अवश्य छोड़ देनी चाहिए।

Back to top button