शाम के स्नैक्स के लिए बना सकते हैं शकरकंद की ये टेस्टी डिशेज

शकरकंद खाने में बहुत स्वादिष्ट होता है और साथ ही काफी हेल्दी भी होता है। इसकी कई टेस्टी डिशेज बना सकते हैं जिन्हें आप स्नैक्स की तरह भी खा सकते हैं। शकरकंद में कई पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। इसलिए इन्हें खाना आपके लिए काफी फायदेमंद हो सकता है। जानें शकरकंद की डिशेज की आसान रेसेपी।

शकरकंद हमारी सेहत के लिए काफी फायदेमंद होता है। फाइबर और पोटेशियम से भरपूर यह सब्जी, कई बीमारियों से बचाव में भी कारगर है। हालांकि, इसके इतने फायदे होने के बावजूद हम इसे अपनी डाइट में कम शामिल करते हैं। आप इसे केवल भुनकर या सेक कर ही नहीं बल्कि इसकी कुछ टेस्टी डिशेज बना कर भी अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। आइए जानते हैं शकरकंद की कौन-कौन सी डिशेज बनाई जा सकती है।

स्वीट पोटैटो फ्राइज
फ्राइज सिर्फ आलू के ही नहीं बल्कि शकरकंद के भी बनाए जा सकते हैं, जो खाने में बेहद स्वादिष्ट होते हैं। इसे बनाने के लिए शकरकंद को छील कर पतले टुकड़ों में काट लें। इसके बाद उसपे तेल, नमक और मिक्सड हर्ब्स छिड़क कर मिलाएं ताकि सारे शकरकंद अच्छे से कवर हो जाएं। इसके बाद इसे फ्राई कर लें और आपके स्वीट पोटैटो फ्राइज तैयार हैं। इसे आप टोमैटो केचअप या किसी डिप के साथ सर्व कर सकते हैं।

स्वीट पोटैटो हम्मस

हम्मस खाने के साथ-साथ सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। शकरकंद के हम्मस बनाने के लिए, इसे छोटे टुकडों में काट लें और इस पर तेल, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर और मिक्सड हर्ब्स छिड़कें। इसके साथ, इसमें लहसुन के टुकड़े डालें और ओवन में बेक करें। इसके बाद इसमें नींबू का रस मिलाएं और इसका पेस्ट बना लें। इसमें चाहें तो बाद में थोड़े और मसाले मिला सकते हैं और हो गए आपके स्वीट पोटैटो हम्मस तैयार।

स्वीट पोटैटो वेजेज
स्वीट पोटैटो वेजेज खाने में बहुत टेस्टी होते हैं। इन्हें बनाने के लिए आलू को काट लें और उस पर तेल डालें, नमक, लहसुन और मिक्सड हर्ब्स। इसके बाद इसे ओवन में बेक कर लें और आपके स्वीट पोटैटो वेजेज तैयार हैं। मेयोनीज, टोमौटो केचअप और ऑरिगानों मिक्स करके डिप बना सकते हैं, जिसके साथ आप इन्हें परोस सकते हैं।

स्वीट पोटैटो सूप
सर्दियों के मौसम में सूप पीना तो सभी को पसंद होता है। इस बार आप शकरकंद का सूप बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए शकरकंद को छीलकर, घीस लें। इसके बाद एक पैन में तेल में मसाले, प्याज, धनिया, अदरक और लहसुन डालकर थोड़ी देर तक पकाएं। इसके बाद पैन में दाल, शकरकंद और सीजनिंग डालें और गाढ़ा होने तक पकाएं। ऊपर से कटा हुआ हरा धनिया डालें और नींबू का रस डालें और स्वीट पोटैटो सूप तैयार है।

Back to top button