पंजाब: सैंट्रल जेल के 2 सहायक सुपरिटेंडेंट गिरफ्तार

सैंट्रल जेल में गत दिनों से नशा व प्रतिबंधित सामान फैलाने के मामले में कुछ आरोपीयो पर दर्ज हुई,एफआईआर के बाद पुलिस द्वारा शिकंजा कसने के उपरांत सैंट्रल जेल के दो सहायक सुपरिटेंडेंटों गगनदीप शर्मा,सतनाम सिंह को नामजद कर गिरफ्तार किया गया था। जिसके बाद उक्त मामले के भीतरी जांच की परतें भी खुलने लगी है। वहीं सहायक सुपरिटेंडेंट के कई खाते भी फ्रीज कर दिए गए है और सैकड़ो मोबाइल उपलब्ध करवाने का भी आरोप लगा है। क्योंकि जेल में गत वर्ष काफी संख्या में मोबाइल बरामद हुए थे।

जेल के सुपरिंटेंडेंट शिवराज सिंह को संदेह हो रहा था कि जेल में प्रतिबंधित सामान को लाने में कथित रूप से कोई मदद कर रहा है। क्योंकि जेल की सारी दीवारों व मुख्य द्वार पर कर्मचारी सख्त निगरानी में ड्यूटी करते हैं। जेल सुपरिंटेंडेंट ने पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर इस मामले की गहनता से जांच की सहायता मांगी थी। पुलिस द्वारा एक एफआईआर दर्ज होने के बाद हुई जांच के उपरांत आरोपियों द्वारा खुलासा करने पर दोनों सहायक सुपरीटेंडेंटो को दर दबोचा गया। बताया जाता है कि जांच की अगली प्रक्रिया में आरोपियों के खाते भी खंगाले जा सकते हैं, जिसमें कथित रूप से अलग-अलग ट्रांजैक्शनो के माध्यम से पैसे आए थे।

सूत्र बताते हैं जांच आरोपीयो की जायदादों की भी हो सकती है, जो उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान खरीदी हो। जेल अधिकारी ने बताया कि दोनों सहायक सुपरीटेंडेंटो के खिलाफ हुई कार्यवाही के बारे में चंडीगढ़ के उच्चअधिकारियों को भी अवगत करवा दिया गया है। उक्त सहायक सुपरीटेंडेंटो पर विभागीय कार्रवाई होने की भी संभावना है। उधर  दोनों सहायक सुपरीटेंडेंटो का पुलिस रिमांड बढ़ गया है।

Back to top button