पॉजिटिव एनर्जी को आकर्षित करते हैं ये पौधे, माहौल रहता है खुशनुमा

कई पेड़-पौधे न केवल घर की सुंदरता बढ़ाने का काम करते हैं, बल्कि यह वातावरण को भी शुद्ध करने का काम करते हैं। वास्तु शास्त्र में कई ऐसे पेड़-पौधों का जिक्र किया गया है जिन्हें घर में रखने से पॉजिटिव एनर्जी आकर्षित होती है, जिससे व्यक्ति के जीवन में सुख-शांति बनी रहती है।

तुलसी का पौधा
हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखने वाली तुलसी को कई मायनों में खास माना गया है। ऐसे में यदि आप वास्तु के अनुसार, घर में तुलसी का पौधा रखते हैं, तो इससे घर का माहौल सकारात्मक बना रहता है। वास्तु शास्त्र में तुलसी को रखने के लिए उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा को बेहतर माना गया है। ऐसा करने से नेगेटिव एनर्जी घर से दूर बनी रहती है।

मनी प्लांट
वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट के पौधे का भी खास महत्व माना गया है। इस पौधे को धन-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है। ऐसे में यदि आप घर की दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से घर का माहौल भी अच्छा बना रहता है। आप चाहें तो इस पौधे को मुख्य द्वार के पास भी लगा सकते हैं। ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश नहीं होता।

शमी का पौधा
हिंदू धर्म में शमी के पौधे को शनिदेव से जोड़कर देखा जाता है। वास्तु शास्त्र में भी इस पौधे को अत्यंत शुभ माना गया है। ऐसे में यदि आप इस पौधे को घर मे लगाना चाहते हैं, तो इससे लिए दक्षिण दिशा बेहद ही शुभ मानी गई है। ऐसा करने से आपको शनि की दशा में भी राहत मिल सकती है।

बांस का पौधा
वास्तु शास्त्र में माना गया है कि बांस के पौधा भी सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित करता है, जिससे घर में सुख-समृद्धि का वास बना रहता है। वास्तु के अनुसार, इस पौधों को घर की उत्तर दिशा में रखना शुभ माना जाता है।

Back to top button