10 साल में 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है भारत: WEF चीफ बोर्गे ब्रेंडे

भारत दुनिया की एक बढ़ती इकॉनामी के रुप में सामने आ रहा है। World Bank, IMF और तमाम ग्लोबल ऐजेंसियों द्वारा इसकी प्रशंसा की गई है। डब्ल्यूईएफ चीफ के अनुसार भारत आने वाले समय में 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकता है।

मंदी, भू-राजनीतिक तनाव और कमजोर निवेश चक्र के बीच, बोर्गे ब्रेंडे भारत की विकास कहानी को बरकरार और चालू देखते हैं। बोर्गे को उम्मीद है कि इस साल भारत की विकास दर 8 % रहेगी। विश्व आर्थिक मंच के अध्यक्ष ने एक मीडिया कंपनी से बातचीत में बताया कि , “हमें लगता है कि आने वाले दशक में, हम कम से कम आने वाले दो दशकों में 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के बारे में बात कर सकते हैं।”

इंटरव्यू के दौरान, ब्रेंडे ने इस बात पर जोर दिया कि व्यापार वृद्धि पिछले साल 3.4 % की तुलना में घटकर 0.8 % रह गई। हालाँकि, उन्होंने आशा व्यक्त की कि लाल सागर संकट के बीच इस वर्ष वैश्विक व्यापार में “थोड़ा उछाल” आएगा।

ब्रेंडे ने भारतीय अर्थव्यवस्था के बारे में उम्मीद की है कि 2024 में 8% दर से बढ़ोतरी होगी। उन्होंने कहा, “हमें लगता है कि आने वाले दशक में, हम कम से कम आने वाले दो दशकों में 10 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था के बारे में बात कर सकते हैं।”

Back to top button