दिवाली से पहले सोने-चांदी हो गया इतना सस्ता, जानिए कीमत

अगर आप सोना-चांदी खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो ये आपके लिए अच्छा मौका है। बीते दिनों तेजी से बढ़ रहीं सोने की कीमतें अब नीचे गिरने लगी हैं। इसी के साथ चांदी की कीमतों में भी गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार को मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने-चांदी के वायदा भाव में गिरावट देखी जा रही है। जानकारों के मुताबिक सोने और चांदी की कीमतों में और गिरावट आ सकती है।

गोल्ड के भाव
एमसीएक्स पर आज सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाला सोना गिरावट के साथ 60,596 रुपए प्रति 10 ग्राम पर खुला है। सोना बीते सोमवार को 60770 रुपए के भाव पर बंद हुआ था। वहीं 5 फरवरी 2024 को डिलीवरी वाला सोना आज गिरावट के साथ 60,939 रुपए के भाव पर खुला है।

चांदी की कीमत
एमसीएक्स पर सोमवार की सुबह 5 दिसंबर 2023 की डिलीवरी वाली चांदी गिरावट के साथ 72,000 रुपए प्रति किलोग्राम पर खुली। वहीं 5 मार्च 2024 को डिलीवरी वाली चांदी आज 73,190 रुपए के स्तर पर खुली है।

सोने-चांदी के वैश्विक भाव
मंगलवार को सोने-चांदी की वैश्विक कीमतों में भी गिरावट देखने को मिल रही है। कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.51 फीसदी या 10.20 डॉलर की गिरावट के साथ 1978.40 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं, सोने का वैश्विक हाजिर भाव इस समय 1971.50 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिख रहा है। वहीं चांदी का वायदा भाव 1.14 फीसदी या 0.26 डॉलर की गिरावट के साथ 22.97 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा। वहीं, चांदी का वैश्विक हाजिर भाव 22.88 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड करता दिखा।

Back to top button