होली पर खूबसूरत अंदाज में नजर आए सेलेब्स

होली का त्योहार हर किसी के लिए काफी अहम होता है। 25 मार्च को देशभर में होली की धूम दिखाई दी। इस दौरान जगह-जगह होली पार्टी का आयोजन हुआ था। चारों तरफ लोग रंगों में डूबे और खुशहाल नजर आ रहे थे। हर किसी ने एक-दूसरे को होली की बधाई दी। हर किसी की तरह ही फिल्म जगत में भी होली की धूम दिखाई दी। 25 मार्च को कई सेलेब्स ने अपने यहां होली पार्टी आयोजित करके लोगों को बुलाया था।

बहुत से सेलेब्स ने तो अपने घर पर ही परिवार के साथ होली खेली। इन पार्टियों में सितारों का रंग-बिरंगा अंदाज देखने को मिला। प्रियंका चोपड़ा से लेकर शहनाज गिल तक ने होली पार्टी में अपना खूबसूरत अंदाज दिखाया। हर कोई इनके लुक को देखता रह गया। आइए आपको भी कुछ सेलेब्स की तस्वीरें दिखाते हैं, जिन्होंने होली पार्टी में जमकर धमाल मचाया।

शहनाज गिल

होली पार्टी में शहनाज खूबसूरत से चिकनकारी सूट में नजर आईं। अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर उन्होंने अपने इस लुक की कई तस्वीरें भी साझा की हैं, जो लोगों को काफी पसंद आ रहीं हैं।

सोहा अली खान

अपने परिवार के साथ सोहा ने काफी धमाकेदार होली खेली। इस दौरान उन्होंने सफेद सूट के साथ कलरफुल दुपट्टा कैरी किया था। इस दुपट्टे से उनका लुक और भी ज्यादा खूबसूरत दिखाई दे रहा था।

दिया मिर्जा

दिया मिर्जा ने होली पार्टी में खूबसूरत सा सफेद सूट पहना था। उनके इस सूट पर काफी खूबसूरत गोल्डन वर्क था। अपने इस लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने बालों में चोटी बनाई थी।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने इस बार अपने पति निक जोनस और बेटी मालती के साथ भारत में होली मनाई। इस दौरान उन्होंने खूबसूरत सा सफेद रंग का अनारकली सूट पहना था, जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिख रहीं थीं।

कंगना रणौत

कंगना का तो हर लुक वैसे भी काफी क्लासी और रॉयल होता है। इसी क्रम में उनका होली लुक भी बेहद ही खूबसूरत था। होली में एक्ट्रेस ने खूबसूरत सा लाइट बलू रंग का सूट पहना था, जिस पर खूबसूरत का वर्क भी था।

कृति खरबंदा और पुलकित सम्राट

शादी के बाद कृति और पुलकित की ये पहली होली थी। अपनी पहली होली में जहां कृति ने लाइट पिंक रंग का फ्लोरल सूट पहना था, तो वहीं पुलकित ने भी पिंक रंग का कुर्ता पहना था। दोनों की होली की तस्वीरों पर फैंस काफी प्यार लुटा रहे हैं।

Back to top button