पहली क्लास में पढ़नेवाली बच्ची से छेड़छाड़ नाबालिग लड़के ने की छेड़छाड़

भोपाल में एक 16 वर्षीय लड़के पर क्लास एक में पढ़नेवाली बच्ची के साथ पिछले छह महीनों से यौन शोषण करने का आरोप लगा है। 6 वर्षीय पीड़ित बच्ची की मां ने हनुमानगंज पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। 
पहली क्लास में पढ़नेवाली बच्ची से छेड़छाड़ नाबालिग लड़के ने की छेड़छाड़  पीड़ित बच्ची के माता-पिता मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला रोड पर किराये के मकान में रहते हैं। भोपाल के हनुमानगंज थाना के जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी लड़का बच्ची के पड़ोस में रहता है और अक्सर उनके घर टीवी देखने के बहाने आया करता था। पीड़िता बच्ची की मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ आईपीसी और पोक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।   

आरोपी नाबालिग आठवीं क्लास के बाद पढ़ाई छोड़ चुका है। आरोपी लड़का अपने माता-पिता के साथ पीड़ित बच्ची के बिल्डिंग कॉम्पलैक्स की पहली मंजिल पर रहता है। इस वारदात का खुलासा शनिवार दोपहर को हुआ जब बच्ची अपनी मां के साथ घर पर थी। बच्ची घर के बाहर खेलने के लिए गई थी जब आरोपी लड़का उसे बुलाकर घर के अंदर ले गया। उसने बच्ची के कपड़े उतारे और उसके शरीर को गलत तरीके से छुआ। बच्ची जब अपने घर आई तो मां को देखकर रो पड़ी और उसे पूरी बात बताई। 

मां ने बच्ची को प्यार से समझाया और फिर पूछा कि वह लड़का कब से उसके साथ ऐसी हरकत कर रहा था। पुलिस ने कहा कि, लड़की ने अपने मां को बताया कि आरोपी पिछले छह महीने से ऐसा कर रहा था। पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़को को हिरासत में लेकर उसे बाल सुधार गृह भेज दिया है। 

 
Back to top button