20 जुलाई दिन गुरुवार का पञ्चांग: जानिए क्या कहती है आज आपके सितारो की चाल

◆आज का पञ्चांग◆

।आप सबका मंगल हो 20 जुलाई दिन गुरुवार। 

20 जुलाई दिन गुरुवार का पञ्चांग: जानिए क्या कहती है आज आपके सितारो की चाल ऋतु-वर्षा
माह-श्रावण
सूर्य-उत्तरायण
सूर्योदय:-05:18
सूर्यास्त:-06:42
राहू काल(अशुभ समय)दोपहर
01:30से 03:00बजे तक
तिथि:-द्वादशी
पक्ष:-कृष्ण
दिशाशूल-दक्षिण

।।आज का राशिफल।।

(चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, कू, अ )
मेष
आज आपका मन प्रसन्नचित्त रहेगा। व्यापार व नौकरी को नया आयाम मिल सकता है। पारिवारिक एकता बनेगी व घर मे उत्सव का माहौल होगा।

सुझाव:-आज आप भगवान शिवको इत्र अर्पित करें।
शुभरंग:-समुद्री हरा

( व, वी, वू, वे, वो, ओ, उ, ए, इ )
वृषभ
आज आपके जीवन साथी के सहयोग से रुके कार्य पूर्ण हो सकते है। बड़ी सफलता के योग बन रहे है। व्यापार में लाभ की संभावना है।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव का घृत से अभिषेक करें।
शुभरंग:-पिला

(क, की, कू, के, को, घ, हा, छ )
मिथुन
आज आप का व्यवसाय प्रभावित रह सकता है। परिवार में सामंजस्य बनावें व वाणी में मिठास लावें । आपके स्वजन आप से असंतुष्ट रह सकतें है।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव को केले का भोग लगावें।
शुभरंग:- जामुनी

( ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो )
कर्क
आज आपके सोचें हुवे कार्य पूर्ण हो सकते हैं। अधिक परिश्रम से कार्यों में सफलता की संभावना बन रही है।
व्यवसाय में मध्यम लाभ होगा।

सुझाव:-आज आप गुलाब के पुष्पों से भगवान शिव का अभिषेक करें।
शुभरंग:-हल्का हरा

( म, मी, मू, में, मो, टा, टि, टू, टे )
सिंह
आज बिना वजह लोगों से बहस हो सकती है। पारिवारिक तनाव का सामना करना पड़ सकता है। नौकरी में अड़चनें आ सकती हैं।

सुझाव:-आज आप शहद से भगवान शिव का अभिषेक करें।
शुभरंग:- सुनहला

(प, पी, पू, पे, पो, ष, म, टो, ठ )
कन्या
आज आप का जीवन साथी के साथ मन मुटाव होने की संभावना बन सकती है। व्यवसायिक लाभ होगा।
मित्रों से सहयोग मिलेगा।

सुझाव:-आज आप भगवान शिव का दही से अभिषेक करें।
शुभरंग:-फिरोजी

(रा, री, रु ,रे, रो, ता, ती ,तू, ते, तो )
तुला
आज पारिवारिक उठा पटक से घर का माहौल अव्यवस्थित हो सकता है।
व्यवसाय में अनुकूल लाभ प्राप्त होगा। सोचे हुवे कार्यों में रुकावटें आ सकती है।

सुझाव:- आप आप कमल के 2 या 11 पिष्पों को भगवान शिव को अर्पित करें।
शुभरंग:-बादामी

(न, नी, नू, ने, नो, तो, या, यी, यू )
वृश्चिक
आज आप वाहन से सावधान रहें। अतिरिक्त भाग दौड़ से स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है। प्रिय जनों से नोक झोक होने की संभावना है।

सुझाव:-आप आप 108विल्बपत्र पर श्री सीताराम लिख कर भगवान शिव को अर्पित करें।
शुभरंग:-आसमानी

( ये,यो, भ,भी, भू, ध, फ़, ढ, भे )
धनु
आज आप कोई नया कार्य आरंभ कर सकते है। व्यवसाय में स्थितियाँ अनुकूल होंगी। विद्यार्थियों को लाभ प्राप्त होने की संभावना बन रही है।

सुझाव:-आज आप पारद शिव लिंग को पारे का भोग लगावें।
शुभरंग:- केसरिया

(भे, भो, जा, जी, जू ,जे , जो ,खू, खे, खो,खी)
मकर
आज आपका मन बेचैन रह सकता है। पड़ोसियों से तनाव की संभावना बन सकती है।साम तक किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से मुलाकात होगी।

सुझाव:-आज आप दुग्ध से भगवान शिव का अभिषेक करें
शुभरंग:-पीला

( सा, सी, शू, से,सो, गा, गे, गो, दा )
कुंभ
आज आप के कार्य में अनुकूल प्रगति होगी। पारिवारिक सहयोग से कार्यों में स्थायित्व आएगा। दूसरे के विवाद के न पड़ें।

सुझाव:-आज आप कुश युक्त जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
शुभ रंग:-नारंगी

(दे, दो, दी, दू, चा, ची, थ,झ )
मीन
आज आप के पारिवारिक मद भेद दूर होंगे। घर मे प्रसन्नता का माहौल बनेगा। रुके कार्यों में प्रगति होगी। किन्तु व्यवसाय थोड़ा प्रभावित रह सकता है।

सुझाव:-आज आप गुलाब जल से भगवान शिव का अभिषेक करें।
शुभरंग:-नीला

●आज के दिन का विशेष महत्व●

1आज श्रवण माह कृष्णपक्ष द्वादशी तिथि है।

★प्रेरणा दाई चौपाई★

बैठे सिव बिप्रन्ह सिरु नाई।
हृदय सुमिर निज प्रभु रघुराई।।

अर्थ:- गोस्वामी तुलसी दास जी कहते हैं कि भगवान शिव विवाह के लिये जब विवाह मंडप में बैठे तो यद्यपि ये तीनों लोकों के स्वामी होते हुवे भी सर्व प्रथम उन्होंने ब्राम्हणों को सिरझुकाया और अपने हृदय में अपने प्यारे प्रभू श्री राम जी का स्मरण किया।

अस्तु”सर्व समर्थ होते हुवे भी लोक मर्यादा का पालन करना ही चाहिए।

◆इति शुभम ◆

।।आचार्य स्वामी विवेकानंद।।
।।श्री अयोध्या धाम।।
।।श्री रामकथा, श्रीमद्भागवत कथा व्यास व ज्योतिर्विद।।
संपर्क सूत्र:-9044741252

Back to top button