तो इसलिए शादी में निभाई जाती है कन्यादान की रस्म, जानें इसके पीछे का ये बड़ा राज

हिन्दू धर्म के अनुसार हर शादी में कई सारे रस्मों रिवाजों का पालन किया जाता है, लेकिन एक बात तो हर शादी में कॉमन है और वह है धूमधाम, लोगों का आना- जाना, खाना-पीना और जमकर मस्ती। अगर हम हिंदुओं की शादी की बात करें तो इसमें वरमाला, फेरे, सिंदूर दान, मंगलसूत्र पहनाने की प्रथा का पालन सदियों से होता आ रहा है।

महत्वपूर्ण रस्म है कन्यादान:

हिन्दू धर्म में लोग लड़की या कन्या को धनलक्ष्मी का स्वरूप मानते हैं। कन्यादान ? में पिता जब अपनी पुत्री को उसके पति को सौंपता है तो उनका यही मानना रहता है कि उसका वर ताउम्र उसे प्रेम और सम्मान देगा।

ये वास्तु दोष जो घर में कभी नही टिकने देते है धन…

इस रस्म के द्वारा यह दर्शाया जाता है कि एक पिता, अपनी पुत्री से संबंधित हर जिम्मेदारी अब उसके पति को सौंप रहा है।

जब कन्यादान किया जाता है तो विष्णु के स्वरूप में वर, कन्या के पिता की हर बात को मानता है और उन्हें यह आश्वासन देता है कि जिंदगी भर उनकी बेटी की वह रक्षा करेगा और जीते जी उस पर कोई आंच नहीं आने देगा।

हिन्दू धर्म की मान्यताओं के अनुसार कन्यादान को सबसे बड़ा दान माना गया है। ऐसा कहा जाता है कि यह किसी सौभाग्य से कम नहीं है। जिन माता पिता को यह दान करने का मौका मिलता है उनके स्वर्ग जाने का मार्ग खुल जाता है।

Back to top button