या तो शनि या फिर राहु, साल 2020 में इन 3 राशियों के बनेंगे सबसे बड़े दुश्‍मन

राहु या शनि की टेढ़ी नजर एक बार किसी पर पड़ जाए तो उस इंसान का जीवन दुखों से भर जाता है। ऐसी मान्यताएं हैं कि राहु या शनि जिसकी कुंडली में बैठ जाए तो लखपति को भी कंगाल बना देते हैं। हालांकि प्रसन्न होने पर इनका आशीर्वाद भी फलदायी होता है। आइए जानते हैं 2020 में सभी राशियों में राहु और शनि का प्रभाव कैसा रहने वाला है। किन राशियों में ये मुसीबतें खड़ी करेंगे और किन्हें लाभ देंगे।

शनि

मेष- मेष राशि वालों को 2020 में शनिदेव या राहु से घबराने की जरूरत नहीं है। इस वर्ष शनि और राहु दोनों ही आपके ऊपर कृपा करेंगे। राहु विशेष रूप से आपकी सामर्थ्य और शक्ति बनाए रखेगा।

वृष- 2020 में वृषभ राशि का सबसे बड़ा विलेन बृहस्पति होगा। ये हर कदम परआपकी समस्याएं बढ़ाएगा। वहीं, दूसरी तरफ शनि हर स्थिति में आपकी रक्षा करेंगे। साथ ही राहु सामान्य स्थित में बना रहेगा।

Also Read : शास्त्रों के अनुसार सिर्फ ऐसी महिलाओं को होते हैं जुड़वां बच्चे, जानें कारण…

मिथुन- इस वर्ष राहु की कृपा आपके ऊपर बनी रहेगी। लेकिन सफलता हासिल करने के लिए आपको काफी मेहनत करनी होगी। मिथुन राशि में इस वर्ष शनि शांत ही रहने वाले हैं।

कर्क- कर्क राशि वालों के लिए इस वर्ष कुछ मामलों में शनिदेव कृपा करेंगे। इस राशि में बृहस्पति से भी लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। हालांकि राहु आपकी राशि में मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

सिंह- इस वर्ष राहु की कृपा से आप सारी समस्याओं पर विजय पा जाएंगे। राहु की कृपा से आपके सभी बिगड़े काम बनेंगे। साल के आरम्भ से ही बृहस्पति भी आपको लाभ देगा।

Also Read : समुद्र के खारे पानी के पीछे छुपा हुआ हैं ये बड़ा श्राप, जानें क्यों मिला था ये श्राप…

कन्या- इस वर्ष शनिदेव की ढैया उतरने से आपको काफी राहत मिलेगी। 24 जनवरी को शनि के राशि बदलने के बाद आपकी कई परेशानियां खुद-ब-खुद हल होने लगेंगी। लेकिन बृहस्पति के कारण थोड़ा उतार-चढ़ाव रह सकता है।

तुला- शनि की ढैया का असर इस साल भी बरकरार रहेगा। करियर और संपत्ति के मामले में शनि की कृपा आप पर हो सकती है। हालांकि राहु से बहुत ज्यादा संभलकर रहने की जरूरत होगी।

वृश्चिक- शनि की साढ़ेसाती उतरने से वृश्चिक राशि के जातकों को भी राहत मिलेगी। लेकिन राहु से सावधान रहना होगा। करियर से लेकर नौकरी या बिजनेस के मामले में आपको बड़ा नुकसान हो सकता है।

धनु- शनिदेव की साढ़ेसाती चलती रहेगी, परन्तु शनि अब लाभकारी भी होंगे। आपको बृहस्पति के कारण स्वास्थ्य और पारिवारिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

मकर- शनि की साढ़ेसाती कुछ हद तक लाभकारी होगी। लेकिन रुपयों-पैसों के मामले में दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। राहु भी आपको समस्याओं से निकलने में मदद करेगा।

कुम्भ- शनिदेव की साढ़ेसाती शुरू होगी, जो आपके लिए लाभकारी रहेगी। बृहस्पति से सावधान रहना होगा। यह न सिर्फ आपका स्वास्थ्य खराब करेगा बल्कि खर्च भी बढ़ाएगा।

मीन- मीन राशि वालों के लिए यह साल काफी मुश्किल होने वाला है। बृहस्पति और राहु दोनों ही आपकी मुश्किलें बढ़ाएंगे। हालांकि शनि का गोचर होने के बाद समस्याओं में कुछ कमी देखने को मिल सकती है।

Back to top button