बिहार की मॉडल से दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, भोजपुरी एल्बम में किया है काम

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में एक्ट्रेस व मॉडल से सामूहिक दुष्कर्म का सनसनीखेज मामला सामने आया है। सामूहिक दुष्कर्म की शिकार पीड़िता मूलरूप से बिहार की रहने वाली है और वह भोजपुरी में बने एक म्यूजिक एल्बम में भी काम कर चुकी है। यह दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर थाना इलाके की है। बिहार की मॉडल से दिल्ली में सामूहिक दुष्कर्म, भोजपुरी एल्बम में किया है काम

आरोप है कि बॉलिवुड फिल्मों में मौका दिलाने के नाम पर इस एक्ट्रेस-मॉडल के साथ 3 लोगों ने मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया। शिकायत पर इस मामले में 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरा फरार है। मामला  का बताया गया है। 

बताया जा रहा है कि 20 साल की यह एक्ट्रेस-मॉडल जामिया इलाके में रहती है। बॉलिवुड फिल्मों में काम की तलाश में जुटी लड़की दिल्ली के कुछ लोगों से मिली थी। इन लोगों ने मुंबई में फिल्म में काम दिलाने का वादा भी किया था। इतना ही नहीं, वे लड़के एक्ट्रेस-मॉडल को मुंबई भी ले गए और उनसे कहा गया कि एक-दो डायरेक्टर उनके जानकार हैं। इसके बाद मुलाकात कराने का भी वादा किया गया।

आरोप है कि कुछ दिनों तक मुंबई में मॉडल को रखने के बाद वह लड़के उन्हें दिल्ली ले आए। यहां मॉडल को एक-दो डायरेक्टरों से उनकी मुलाकात कराने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने सरोजनी नगर ले जाकर कमरे में एक्ट्रेस-मॉडल को 2 दिनों तक रखा। वहां उन्हें शराब पिलाई गई और फिर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। जानकारी के मुताबिक, पुलिस ने सतीश और जग्गी नाम के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इंद्र नाम का उनका तीसरा साथी फरार है। पुलिस की मानें तो मॉडल ने 26 दिसंबर को पुलिस को सूचित किया था और यह घटना 25 दिसंबर की है।

Back to top button