पाक ने 100 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

 पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी (पीएमएसए) ने गुजरात के जखाउ तट के पास 18 नौकाओं पर सवार 100 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी मछुआरा संघ के पदाधिकारी ने रविवार को दी है।पाक ने 100 से ज्यादा भारतीय मछुआरों को किया गिरफ्तार

यह भी पढ़े : G! आग बनी काल, पूरा परिवार झुलस के हुआ खत्म, पढ़े पूरी खबर

राष्ट्रीय मछुआरा फोरम (एनएफएफ) के सचिव मनीष लोधारी ने कहा, ‘हमें 18 नौकाओं पर सवार 100 से ज्यादा मछुआरों को पीएमएसए द्वारा बंदी बना लिए जाने की जानकारी मिली है। सभी मछुआरे शनिवार को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा के पास गिरफ्तार किए गए। बच कर भाग निकले मछुआरों ने इसकी जानकारी दी है।’

वास्तविक संख्या हासिल करने के लिए एनएफएफ पाकिस्तानी एजेंसी से संपर्क करने के प्रयास में जुटा है। पीएमएसए ने इससे पहले इसी महीने 115 मछुआरों को पकड़ लिया और 19 नौकाएं जब्त कर ली।

पाकिस्तान की ओर से यह कदम प्रतिक्रिया में उठाया गया है। तट रक्षकों ने शुक्रवार को गुजरात के कच्छ जिले में जखाउ तट से दूर एक नौका पर सवार नौ पाकिस्तानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पिछले महीने बीएसएफ ने कच्छ में ही सर क्रीक के पास चार लावारिश पाकिस्तानी नौकाएं जब्त की थी।

श्रीलंकाई नौसेना ने 12 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

रामेश्वरम । श्रीलंकाई नौसेना ने तमिलनाडु के 12 मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। सभी पर श्रीलंका की जल सीमा में मछली मारने का आरोप लगाया है। सहायक मत्स्यपालन निदेशक अलेग्जेंडर ने रविवार को बताया कि पुडुकोट्टई जिले के जेगादुापट्टिणम से मछुआरे मछली पकड़ने रवाना हुए थे। सभी को शनिवार रात गिरफ्तार किया गया। दो यांत्रिक नौकाओं में सवार मछुआरों को उत्तरी श्रीलंका के कंकेश्वरनाथुराई बंदरगाह ले जाया गया।

Back to top button