नहीं रहे बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ओम पुरी

ओम पुरी
ओम पुरी

मुंबई। बॉलीवुड के जाने-माने दिग्गज अभिनेता ओम पुरी अब इस दुनिया में नहींं रहे। शुक्रवार की सुबह उनको हार्ट अटैक आने के कारण उनका निधन हो गया। ओम पुरी की उम्र 66 साल थी।

ओमपुरी की आकस्मिक मौत हो जाने के कारण पूरा बॉलीवुड शोक में है। साथ ही क्रिकेट खिलाडियों और नेताओ ने भी उनकी मौत पर शोक जताया है। ओमपुरी एक ऐसे एक्टर थे जिन्होंने सामानान्तर सिनेमा से लेकर कामर्सिअल सिनेमा तक अपनी छाप छोड़ी। उनकी मौत से सभी को बहुत दुख हुआ है। ख़ास कर जो उनके साथ काम कर चुके हैंं।

पुरी ने अपने फिल्मी कैरिअर में बहुत सी सुपरहिट फिल्में की हैंं। वह तीन सौ से जयादा फिल्मो में काम कर चुके हैंं। ओम पुरी ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड फिल्मो में भी काम किया है। ओमपुरी को पदम्श्री पुरस्कार से भी नवाज़ा जा चुका है। जो की भारत के सर्वश्रेष्‍ठ नागरिक पुरस्कारों में क्रमानुसार चौथा पुरस्कार होता है।

ओमपुरी का आज शाम 6 बजे मुंबई में अंतिम संस्कार किया जाएगा। यह जानकारी उनकी दोस्त और एक्ट्रेस शबाना आजमी ने ट्विटर पर दी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी उनके निधन पर ट्व‍िटर पर दुख जताया।

Back to top button