गलन भरी ठंड की चपेट में दिल्ली, 19 जनवरी के बाद सर्दी से राहत मिलने की संभावना

दिल्ली-एनसीआर में सर्दी से राहत नहीं मिल रही है। सर्द हवाओं के कारण इस सीजन (जनवरी) में चौथी बार न्यूनतम तापमान में बड़ी गिरावट हुई। इस कारण बृहस्पतिवार की सुबह का तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। जनवरी माह में यह तीसरी बार है जब तापमान में इतनी गिरावट हुई है। इससे पहले 1 जनवरी को तापमान 4.1 डिग्री, 11 जनवरी को 4.8 डिग्री व 16 जनवरी को 4.5 डिग्री दर्ज किया गया था। गलन भरी ठंड की चपेट में दिल्ली, 19 जनवरी के बाद सर्दी से राहत मिलने की संभावना

इस तरह से एक बार फिर इस सीजन में 17 जनवरी को तापमान में इतनी गिरावट का रिकॉर्ड टूटा। वर्ष 2012 से 2018 के बीच 17 जनवरी को कभी भी न्यूनतम तापमान इतना कम नहीं रहा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 22.2 डिग्री व न्यूनतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री कम 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

विभाग की मानें तो 19 जनवरी के बाद ही सर्दी से राहत मिलने की संभावना है। अगले सप्ताह की शुरुआत से तापमान में 3 से 4 डिग्री की बढ़ोतरी होनी शुरु होगी। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 21 डिग्री व न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रहने की संभावना है।

Back to top button